लाइव न्यूज़ :

ठाणे-कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिकाः मेयर और उपमहापौर चुनाव, शिवसेना-भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, निर्विरोध विजयी होंगे?, दोनों निगम में बहुमत, जानिए आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 19:51 IST

Thane-Kalyan-Dombivli Municipal Corporation: शिवसेना के पास 122 सदस्यीय केडीएमसी में 50 सीट हैं और इतनी ही सीट भाजपा के पास भी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पास पांच हैं।शिवसेना (उबाठा) के पास 11 सीट है।कांग्रेस के पास दो और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के पास एक हैं।

Thane: ठाणे महानगर पालिका के सचिव मनीष जोशी ने कहा कि शिवसेना की शर्मिला रोहित पिंपलोलकर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कृष्णा दादू पाटिल ने शुक्रवार को क्रमशः महापौर और उपमहापौर पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) में शिवसेना की हर्षाली थविल-चौधरी ने महापौर पद के लिए और भाजपा के राहुल दामले ने उप महापौर पद के लिए नामांकन किया। नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि ठाणे और कल्याण में कोई नामांकन दाखिल नहीं किये जाने के कारण ये उम्मीदवार तीन फरवरी को निर्विरोध विजयी घोषित किए जाएंगे।

नगर निगम द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, महापौर और उप महापौर के चयन की प्रक्रिया उसी दिन ठाणे महानगर पालिका भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर हॉल में जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल की अध्यक्षता में होगी।

पिंपलोलकर और पाटिल ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, लोकसभा सदस्य नरेश म्हस्के, विधान परिषद सदस्य निरंजन डावखरे और अन्य की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। ठाणे नगर निकाय के कुल 131 वार्ड में से 75 शिवसेना के पास हैं, उसके बाद भाजपा के पास 28, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास नौ, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के पास 12, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पास पांच और शिवसेना (उबाठा) के पास एक वार्ड है।

15 जनवरी को हुए चुनावों में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत हासिल की। थविल-चौधरी और दामले ने शिवसेना कल्याण प्रभारी गोपाल लांडगे, कल्याण से सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राजू पाटिल और अन्य की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

शिवसेना के पास 122 सदस्यीय केडीएमसी में 50 सीट हैं और इतनी ही सीट भाजपा के पास भी है। जबकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पास पांच, कांग्रेस के पास दो और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के पास एक और शिवसेना (उबाठा) के पास 11 सीट है।

टॅग्स :Thane Municipal Corporationशिव सेनाShiv Senaएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो