सहारनपुर: राजपूतों के घर के बाहर दीवारों पर लिखा 'जय भीम', फैला तनाव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 15, 2018 12:06 PM2018-05-15T12:06:12+5:302018-05-15T12:06:12+5:30

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बार फिर से तनाव फैल गया है। खबर के मुताबिक सहारनपुर जिले स्थित ठाकुर बहुल गांव रायपुर में रविवार को तनाव का माहौल था।

thakur dominated raipur village in up was tense after words jai bheem were found on the walls | सहारनपुर: राजपूतों के घर के बाहर दीवारों पर लिखा 'जय भीम', फैला तनाव

सहारनपुर: राजपूतों के घर के बाहर दीवारों पर लिखा 'जय भीम', फैला तनाव

सहारनपुर, 15 मई: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बार फिर से तनाव फैल गया है। खबर के मुताबिक सहारनपुर जिले स्थित ठाकुर बहुल गांव रायपुर में रविवार को तनाव का माहौल था। यहां कुछ लोगों ने जातीय हिंसा फैलाने का काम किया है। कहा जा रहा है कि गांव के एक दर्जन से ज्यादा राजपूतों के घर के बाहर दीवारों पर जय भीम लिखा गया।

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: कई जगह हिंसा के बीच हुआ मतदान, मुर्शीदाबाद में ‌भिड़ गए थे TMC-कांग्रेस कार्यकर्ता

 जिसके बाद इसे राजपूतों के बीच तनाव बढ़ गया है। हालांकि पुलिस ने समय पर विवाद बढ़ने से बचा लिया। वहीं, इस मामले पर गांववालों  का कहना है कि जब वे सोमवार की सुबह सोकर उठे तो उनके घरों की दीवारों पर नारे लिखे थे। इस इलाके में बीते चार महीनों में यह दूसरी ऐसी घटना है। 

इससे पहले दलितों के घर के बाहर दीवारों पर जय श्रीराम लिखा पाया गया था जिसके बाद इलाके में तनाव हो गया था। ऐसे में एक बार फिर से इस तरह की घटना सामने आने के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। 

महाराष्ट्रः औरंगाबाद में सांप्रदायिक तनाव, आगजनी-पथराव में 2 की मौत, 41 घायल

कुछ लोगों का कहना है कि उनके यहां कभी भी किसी तरह की जातिगत हिंसा नहीं हुई है। लोग उन लोगों को लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह कभी सफल नहीं होगें। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ये किसी की सोची समझी साजिश है दो गुटों को लड़वाने की साजिश ।

Web Title: thakur dominated raipur village in up was tense after words jai bheem were found on the walls

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे