लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर एयरपोर्ट के पास बड़े बम धमाके की आतंकियों की योजना फेल, हो सकता था बड़ा नुकसान

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 21, 2021 11:58 IST

पुलिस ने बताया कि मध्य कश्मीर के जिला बडगाम में एयरपोर्ट रोड के हुम्हामा इलाके में सुरक्षाबलों को मंगलवार सुबह गश्त लगाते हुए आईईडी दिखा था।

Open in App

जम्मू: सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की श्रीनगर एयरपोर्ट के पास बड़े बम धमाके की योजना को नाकाम कर दिया है। आतंकियों ने धमाके के इरादे से एयरपोर्ट के पास ही गोगो गली में स्टील के बने डिब्बे में आईईडी लगा रखी थी परंतु सुरक्षाबलों ने समय रहते न सिर्फ इसका पता लगाया बल्कि बम निष्क्रिय दस्ते की मदद से इसे नकारा कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मध्य कश्मीर के जिला बडगाम में एयरपोर्ट रोड के हुम्हामा इलाके में सुरक्षाबलों को मंगलवार सुबह इलाके में गश्त लगाते हुए एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) दिखा। 

हुम्हामा इलाके में गोगो गली के पास लगभग 6 किलोग्राम वजन के स्टील कंटेनर में लगाए गए आईईडी के पता चलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया।

आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया जबकि बम निष्क्रिय दस्ते को मौके पर बुला लिया गया। दल ने मौके पर पहुंचकर आईईडी की जांच की। पुलिस अधिकारी का कहना है कि छह किलो वजनी यह आईईडी काफी खतरनाक साबित हो सकती थी। फटने पर इससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी नुकसान होता। एयरपोर्ट के नजदीक होने की वजह से यहां अकसर सुरक्षाबलों का आना-जाना भी रहता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह