लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

By निखिल वर्मा | Updated: May 21, 2020 16:17 IST

इस महीने की शुरुआत में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का शीर्ष कमांडर रियाज नाइकू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था. नाइकू पिछले आठ वर्षों से फरार था.

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को गांदरबल में हुए आतंकी हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान शहीद हो गए थेइलाके को घेर कर सुरक्षा बलों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हमले की खबर है। सीआरपीएफ के सूत्रों के अनुसार पुलवामा में आंतकियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया जिसमें एक जवान शहीद हो गया जबकि एक बुरी तरह घायल हैं। इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह हमला हुआ है वहां अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है और हमलावर आतंकियों की तलाश की जा रही है।

इससे पहले बुधवार को जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में आतंकवादियों के हमले में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गये। अधिकारियों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आतंकवादियों ने श्रीनगर से 17 किलोमीटर दूर पंडाच क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जवानों पर गोलीबारी कर दी । 

उन्होंने बताया कि हमले में सीमा सुरक्षा बल के दो जवान घायल हो गए जिन्हें यहां पर सौरा स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक जवान को अस्पताल के डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया जबकि दूसरे ने बाद में दम तोड़ दिया । उन्होंने बताया कि दोनों जवानों की उम्र 35 और 36 साल है और उनके सिर में गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि इलाके को घर लिया गया है और हमलावरों को पकड़ने के लिये तलाश अभियान शुरू किया गया है । 

हाल ही में आतंकी बने 3 युवक मुठभेड़ के बाद जिंदा गिरफ्तार

सुरक्षाबलों ने हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुए तीन युवकों को गुज्जरपटटी गेनबुग के जंगलों से कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद जिंदा गिरफ्तार कर लिया। 

ये युवक हाल ही में लश्कर में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग हासिल करने के बाद ये युवक वापस घर लौट रहे थे। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली कि कुपवाड़ा के कुछ युवक जो पिछले कई दिनों से लापता थे, वापस लौट आए हैं। उनके पास हथियार भी देखे गए हैं। हालांकि पुलिस व एजेंसियां पहले ही जानती थी कि ये युवक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जा मिले हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब