लाइव न्यूज़ :

आतंकवादियों ने कश्मीर के कुलगाम में बीएसएफ के काफिले पर हमला किया, मुठभेड़ जारी

By भाषा | Updated: August 12, 2021 16:40 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 अगस्त जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के काफिले पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था जब उस पर हमला हुआ।

एक अधिकारी ने कहा, “कुलगाम जिले में काजीगुंड क्षेत्र के मालपोरा में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकवादियों ने बीएसएफ के काफिले पर गोलीबारी की।” पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन आतंकवादियों को घेर लिया गया है।

कश्मीर परिक्षेत्र की पुलिस ने आईजी विजय कुमार के हवाले से कहा, “आतंकवादियों ने एनएचडब्ल्यू कुलगाम पर बीएसएफ काफिले पर गोलीबारी की। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आतंकवादी घिर गए हैं।” प्रवक्ता ने कहा कि घटनास्थल पर और सुरक्षा कर्मी पहुंच गए हैं तथा पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी