लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बीएसएफ की टुकड़ी पर आतंवादियों ने किया हमला, 2 जवान शहीद

By सुमित राय | Updated: May 20, 2020 18:42 IST

आतंकवादियों ने श्रीनगर के गांदरबल जिले के पंडाच इलाके में एक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पार्टी पर हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के श्रीनगर के गांदरबल जिले के पंडाच इलाके में आतंकी हमले की खबर है।आतंकवादियों ने ने पंडाच इलाके में एक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पार्टी पर हमला किया है।

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के पंडाच इलाके में आतंकी हमले की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आतंकवादियों ने ने पंडाच इलाके में एक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पार्टी पर हमला किया है, जिसमें दो जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने बीएसएफ के एक गश्ती दल पर हमला किया, जब वे शहर के बाहरी इलाके में गश्ती पर निकले थे। बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई की।

बता दें कि घाटी में आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए सेना लगातार अभियान चला रही है और मंगलवार को श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता अशरफ सहरई के आतंकी बेटे जुनैद सहरई समेत हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर कर दिए गए। मुठभेड़ में चार जवान भी जख्मी हुए।

मंगलवार को हुए मुठभेड़ को लेकर जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि सोमवार रात श्रीनगर में पुलिस के एक विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिलने पर सर्च आपरेशन चलाया गया। रात में भी गोलीबारी हुई। डीजीपी ने बताया कि सुबह फिर से फायरिंग शुरू हुई है और मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैले इसको देखते हुए प्रशासन ने श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दी है।

दिलबाग सिंह ने मंगलवार को कहा कि एलओसी के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकाने में 300 से ज्यादा आतंकवादी मौजूद हैं और वे भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के पाकिस्तान के मंसूबे को नाकाम करने के लिए सुरक्षाकर्मी पूरी चौकसी बरत रहे हैं।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलजम्मू कश्मीरआतंकी हमलाterrorist attack
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?