लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में रातभर चली मुठभेड़ के बाद आतंकी ढेर, पुलिसकर्मी को मारी थी गोली

By भाषा | Updated: June 3, 2021 10:44 IST

पुलवामा जिले के त्राल में एसओजी शिविर के अंदर और इस आतंकवादी और पुलिस के बीच बुधवार शाम को मुठभेड़ शुरू हो गयी थी। इस आतंकी ने इससे पहले 30 मई आत्मसमर्पण भी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस शिविर में एक कांस्टेबल को गोली मारकर घायल करने वाला आतंकी ढेर आतंकी को सुरक्षाबलों ने गुरुवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया।आतंकी का नाम मोहम्मद आमीन मलिक था, उसने 30 मई को सरेंडर भी किया था

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में पुलिस शिविर में एक कांस्टेबल को गोली मारकर घायल करने वाले आतंकवादी को बृहस्पतिवार तड़के सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रातभर चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मोहम्मद आमीन मलिक को मार गिराया। आतंकवादी पहले आत्मसमर्पण कर चुका था।

त्राल में विशेष अभियान समूह (एसओजी) शिविर के भीतर इस आतंकवादी और पुलिस के बीच बुधवार शाम को मुठभेड़ शुरू हो गयी थी।

मलिक ने कांस्टेबल अमजद खान की राइफल कथित तौर पर छीन ली थी और उन्हें गोली मार कर घायल कर दिया था। खान को इलाज के लिए यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद आतंकवादी राइफल के साथ शिविर में छिप गया था।

30 मई को कर चुका था आत्मसमर्पण

अधिकारियों ने बताया कि त्राल इलाके के नगबाल के रहने वाले मलिक ने .12 बोर की राइफल के साथ 30 मई को सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादी को बुधवार को फिर से आत्मसमर्पण के लिए मनाने की कोशिश की थी और यहां तक कि उसके माता-पिता को भी उसे मनाने के लिए बुलाया था। हालांकि मलिक ने आत्मसमर्पण से इनकार कर दिया था।

उसने सुरक्षा बलों की ओर गोलीबारी शुरू कर दी थी और सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें वह मारा गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन