लाइव न्यूज़ :

सेना ने छिपाया पुलिसकर्मी के शहीद होने की जानकारी, बताया स्‍थानीय नागरिक, बाद में कबूला

By भाषा | Updated: March 31, 2018 21:13 IST

पुलवामा जिले में मुर्रन चौक इलाके के निकट आतंकवादियों ने मोहम्मद अशरफ मीर नामक एक शख्स को गोली मारकर घायल कर दिया। मीर पुलवामा में माचपुना के रहने वाले थे।

Open in App

श्रीनगर, 31 मार्च: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग एवं पुलवामा जिले में आज अलग अलग घटनाओं में आतंकवादियों की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि एक अन्य शख्स घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले में मुर्रन चौक इलाके के निकट आतंकवादियों ने मोहम्मद अशरफ मीर नामक एक शख्स को गोली मारकर घायल कर दिया। मीर पुलवामा में माचपुना के रहने वाले थे, हालांकि वर्तमान में वह शहर के चानापोरा इलाके में रहते थे।

उन्होंने बताया कि मीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले पुलिस ने एक स्थानीय नागरिक के घायल होने की सूचना दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने उस शख्स की पहचान सुनिश्चित की और पाया कि मीर एक विशेष पुलिस अधिकारी( एसपीओ) थे।

पुलवामा के जिला पुलिस लाइन में उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्जित किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने अनंतनाग के खानाबल चौक इलाके में यातायात ड्यूटी पर तैनात विशेष पुलिस अधिकारी तुरग सिंह पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बेहतर उपचार के लिये उन्हें वहां से श्रीनगर के अस्पताल भेजा गया।

गुरुवार को राज्य के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने विशेष पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी थी और उनकी पत्नी को घायल कर दिया था। उसी दिन एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के चानसेर में एक व्यक्ति पर गोली चलायी। व्यक्ति के पैर में गोली लगी थी और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है