लाइव न्यूज़ :

पुंछ में आतंकी हमले के बाद खोजी कुत्ते, ड्रोन, लड़ाकू हेलिकाप्टर से हमलावरों की खोज जारी, सैकड़ों सैनिक मैदान में

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 21, 2023 15:34 IST

पुंछ में आतंकी हमले के बाद आतंकियों की तलाश में एक बहुत बड़ा ऑपरेशन लांच किया गया है जिसमें सैंकड़ों जवान शामिल हैं। ऑपरेशन में लगी टीम को खोजी कुत्तों, ड्रोन व लड़ाकू हेलिकाप्टरों का सपोर्ट दिया जा रहा है। एनआईए की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच का काम शुरू कर चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों की तलाश में सैकड़ों की संख्या में जवानों को उतारा गया हैखोजी कुत्तों, ड्रोन व लड़ाकू हेलिकाप्टरों की मदद भी ली जा रही हैएनआईए की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर चुकी है

जम्मू: पुंछ में सेना के वाहन को आतंकियों द्वारा हथगोलों और राकेट से उड़ा दिए जाने की घटना के बाद सेना गुस्साई हुई है। ट्रक में सवार सैनिक रमजान के महीने में रोजा रखने वालों के लिए सामान लेकर जा रहे थे। सेना के अनुसार, 7 से 10 पाक परस्त आतंकियों के दो गुटों ने इस कृत्य को अंजाम दिया है जिनको ढेर करने की खातिर भट्टा दुराईं इलाके में सैकड़ों की संख्या में जवानों को उतारा गया है।

खोज में उनकी मदद को न सिर्फ खोजी कुत्ते, ड्रोन और लड़ाकू हेलिकाप्टर लगाए गए हैं बल्कि एनआईए की टीम भी पहुंची है। इस कृत्य के खिलाफ पूरा जम्मू कश्मीर उबाल पर है और जगह जगह पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनों की खबरें हैं। रक्षा सूत्रों ने माना है कि कल के हमले में वे ही आतंकी गुट शामिल है जो पिछले करीब डेढ़ साल से इस इलाके में एक्टिव है और एक बार अक्तूबर 2021 में वह सेना के सैकड़ों जवानों को 20 से अधिक दिनों तक छका चुके है। तब भी सेना के 9 जवान मारे गए थे।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि आतंकियों की तलाश में एक बहुत बड़ा ऑपरेशन लांच किया गया है जिसमें सैंकड़ों जवान शामिल हैं जिन्हें खोजी कुत्तों, ड्रोन व लड़ाकू हेलिकाप्टरों की सपोर्ट दिया जा रहा है। एनआईए की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच का काम शुरू कर चुकी है। हमले के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी करने के साथ ही इस मार्ग को आवाजाही के लिए बंद किया जा चुका है। स्थानीय लोगों को तब तक घरों से बाहर न घूमने के निर्देश जारी किए गए हैं जब तक तलाशी अभियान समाप्त नहीं हो जाता।

पुंछ की इस घटना के बाद पूरा प्रदेश उबाल पर भी है। जम्मू संभाग में कई स्थानों पर रोष प्रदर्शन हुए हैं जबकि कई स्थानों पर पाकिस्तानी झंडों को आग के हवाले किया गया है। जम्मू शहर के सतवारी में भाजपा ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जला कर प्रदर्शन किया। जबकि शिवसेना डोगरा फ्रंट ने भी पाकिस्तान का पुतला जला कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान अपनी इस तरह की हरकतों की वजह से पूरे विश्व भर में बेनकाब हो चुका है, इसके बावजूद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

टॅग्स :भारतीय सेनाJammuजम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम