लाइव न्यूज़ :

पटना में गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों के निशाने पर थीं पीएम मोदी की चुनावी सभाएं

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2019 22:29 IST

बांग्लादेश में बैठे उनके आका ने उन्हें रेकी के लिए भारत भेजा था. जिस तरह से बांग्लादेशी आतंकी ने अपनी इंडेक्स उंगली को उठा कर इशारा किया है, उसी तरह उंगली उठा कर आतंकी संगठन आइएसआइएस के सदस्य इशारा करते हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे2 अप्रैल को गया और जमुई में पीएम मोदी की चुनावी सभा होने वाली है.सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार आतंकवादियों की मंशा प्रधानमंत्री मोदी की सभा में आतंकी वारदात को अंजाम देकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की थी.

बिहार की राजधानी पटना में पकड़े गये आंतकी अबू ने इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी यासिन भटकल की तरह ही अपनी इंडेक्स उंगली उठा कर इशारा किया. गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभाएं थीं. इसके लिए बहुत पहले से प्लानिंग चल रही थी. बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमीयत-उल-मुजाहिदीन और इस्लामिक स्टेट बाग्लादेश के सक्रिय सदस्य अबु सुल्तान और खैरू मंडल से पूछताछ में खुफिया एजेंसियों को यह जानकारी हाथ लगी है.

इनके द्वारा अपनी इंडेक्स उंगली उठाये जाना यह इशारा किस बात का है? इस पर पुलिस अनुसंधान कर रही है. इसी तरह 30 अगस्त, 2013 को पकड़े गये आतंकी यासिन ने भी पूछताछ के दौरान बीएमपी पांच में मीडिया को देख कर अपनी इंडेक्स उंगली उठाई थी.

यासिन को भारत-नेपाल के बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था. उस समय यासिन भटकल की उंगली से इशारे का मतलब किसी की समझ में नहीं आया था. लेकिन 27 नवंबर को हुंकार रैली के दौरान सीरियल बम ब्लास्ट की घटना हुई थी. जांच एजेंसी से जुडे सूत्रों की मानें तो पकड़े गए दोनों आतंकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की होने वाली सभाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रहे थे.

बांग्लादेश में बैठे उनके आका ने उन्हें रेकी के लिए भारत भेजा था. जिस तरह से बांग्लादेशी आतंकी ने अपनी इंडेक्स उंगली को उठा कर इशारा किया है, उसी तरह उंगली उठा कर आतंकी संगठन आइएसआइएस के सदस्य इशारा करते हैं. एक तरह से आइएसआइएस संगठन ने इसे प्रतीक के रूप में बना रखा है.

इंडेक्स उंगली उठाना शक्ति व विजयी होने के प्रतीक के रूप में पूरे विश्व में जाना जाता है. लेकिन आइएसआइएस के लिए इसका अर्थ भयावह रूप में हैं. आइएसआइएस अगर इस इशारे का उपयोग करता है, तो इसका अर्थ यह है कि पश्चिम का विनाश हो और पूरी दुनिया पर वे हावी होंगे. 

बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान चुनावी सभा में हिसक घटनाओं को अंजाम देकर यहां के सामाजिक और धार्मिक माहौल को बिगाड़ने की साजिश थी. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार आतंकवादियों की मंशा प्रधानमंत्री मोदी की सभा में आतंकी वारदात को अंजाम देकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की थी. लिहाजा वे प्रधानमंत्री के चुनावी मूवमेंट की जानकारी भी हासिल कर रहे थे.

यहां बता दें कि 2 अप्रैल को गया और जमुई में मोदी की चुनावी सभा होने वाली है. संभव है दोनों आतंकियों को इसकी पूरी जानकारी रही हो. लिहाजा वे लोग पिछले कई दिनों से गया में ठहरे हुए थे. 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आतंकियों में से एक खैरू मंडल पिछले साल ही बांग्लादेश से भारत में दाखिल हुआ था.

ट्रक में छिपकर भारत में घुसपैठ करने वाला यह आतंकी आईइडी बनाने में एक्सपर्ट है. बताया जा रहा है कि इसने असम, बिहार, दिल्ली से लेकर उत्तर भारत के कई राज्यों में स्लीपर सेल तैयार कर चुका है.

सूत्रों के अनुसार, खैरू मंडल लगातार अपने आकाओं के संपर्क में था. वहीं, पुलिस इसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद कई और जानकारियां बाहर आएंगी. सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने पूछताछ में बताया है कि देश भर के बौद्ध धार्मिक स्थल आतंकियों के निशाने पर हैं.

गिरफ्तार आतंकियों ने एटीएस के समक्ष खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस से संपर्क होने की भी बात कबूल की है. एटीएस ने इनके पास से जम्मू कश्मीर में अर्धसैनिक बल की प्रतिनियुक्ति से संबंधित आदेशों की फोटोकॉपी, आईएसआईएस और अन्य आतंकी संगठनों के पर्चे और पोस्टर की फोटोकॉपी समेत कई संवेदनशील सामग्रियां बरामद की हैं.

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस