लाइव न्यूज़ :

आतंकवादी अब्दुल करीम टुंडा की मोतियाबिंद की सर्जरी की गई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2019 13:41 IST

पुलिस अधीक्षक (शहर) श्लोक कुमार ने कहा कि टुंडा को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गाजियाबाद की डासना जेल में सजा काट रहे टुंडा को जेल प्रशासन ने अदालत के आदेश पर अमल करते हुए अस्पताल के निजी वार्ड में भर्ती कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देटुंडा उन 20 आतंकवादियों में से एक है जिसे भारत ने 26/11 मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तान से उसे सौंपने के लिये कहा था।एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों और पीएसी के एक दस्ते को अस्पताल के भीतर और बाहर तैनात किया गया था।

भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक और देशभर में 40 से अधिक बम धमाकों के मास्टरमाइंट सैयद अब्दुल करीम उर्फ टुंडा की बुधवार को एमएमजी जिला अस्पताल में मोतियाबिंद की सर्जरी की गई। एक अधिकारी यह जानकारी दी।

टुंडा उन 20 आतंकवादियों में से एक है जिसे भारत ने 26/11 मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तान से उसे सौंपने के लिये कहा था। पुलिस अधीक्षक (शहर) श्लोक कुमार ने कहा कि टुंडा को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गाजियाबाद की डासना जेल में सजा काट रहे टुंडा को जेल प्रशासन ने अदालत के आदेश पर अमल करते हुए अस्पताल के निजी वार्ड में भर्ती कराया था।

एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों और पीएसी के एक दस्ते को अस्पताल के भीतर और बाहर तैनात किया गया था। लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध बम विशेषज्ञ टुंडा को 16 अगस्त 2013 को भारत-नेपाल सीमा पर बनबासा से गिरफ्तार किया गया था। देशभर में कई बम धमाकों के पीछे उसका हाथ होने का संदेह है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया