लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में भारत-नेपाल बॉर्डर पर तनाव: पथराव की घटना के बाद भारतीय व्यापारियों ने दोनो देशों को जोड़ने वाला पुल किया बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2022 12:19 IST

नेपाल से हुए पथराव के बाद भारत-नेपाल सीमा पर तनाव का माहौल बना हुआ है। रविवार, 4 दिसंबर की शाम नेपाल की तरफ से हुए पथराव में भारतीय मजदूरों को चोटें आईं, जिसका बाद भारतीय व्यापारियों ने नारेबाजी कर पुल जाम कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में भारत-नेपाल बॉडर पर तनाव का माहौल, रविवार को हुई थी पथराव की घटनानेपाल की तरफ से हुई पत्थरबाजी के खिलाफ भारतीय व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन।बाजार और दोनों देशों को जोड़ने वाले पुल को किया बंद, आयात-निर्यात में परेशानी।

नई दिल्ली: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में नेपाल की तरफ से हुई पत्थरबाजी के चलते भारत-नेपाल सीमा पर तनाव का माहौल बना हुआ है। पत्थरबाजी के विरोध में कथित तौर पर सोमवार सुबह से नेपाल को जोड़ने वाले झूला पुल को भारत की ओर से बंद कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी दी है।

इससे पहले रविवार को नेपाल की ओर से पथराव, नेपाल पुलिस द्वारा पुल बंद करने, अनुरोध के बाद भी नहीं खोलने, भीड़ को काबू में करने के लिए बल प्रयोग करने का मामला सामने आया था। इसमें भारतीय नागरिकों को चोट आयी थी।

वहीं घटना के विरोध में व्यापार मंडल के नेतृत्व में सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय पुल बंद कर दिया गया। धारचूला बाजार भी बंद रखा गया। अंतरराष्ट्रीय पुल बंद कर दिए जाने से नेपाल के लोग भी प्रभावित हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्थरबाजी के वक्त नेपाली सुरक्षाकर्मी इस पूरे घटनाक्रम को देख रहे थे किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। लोगों का कहना है कि जब तक नेपाल प्रशासन पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता तब तक उनका विरोध प्रर्दशन जारी रहेगा। 

व्यापार मंडल के अध्यक्ष बी थापा ने कहा, 'हम नेपाल सरकार और प्रतिनिधियों द्वारा हमारे स्थानीय लोगों और व्यापारियों पर किए गए लाठीचार्ज का विरोध कर रहे हैं। हमने यहां पुल को बंद कर दिया है। अगर प्रशासन द्वारा 3 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं करता है, तो हम भूख हड़ताल पर बैठेंगेऔर अपना विरोध जारी रखेंगे।'

बता दें कि भारत में धारचूला कस्बे की सुरक्षा के लिए इस समय करोड़ों की लागत से सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। नेपाल की ओर से कुछ असामाजिक तत्व लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। इससे पहले भी कई बार निर्माण स्थल पर पथराव हो चुका है। तटबंध निर्माण का विरोध करने वाले नेपाल के लोगों का कहना है कि तटबंध बनने पर बरसात में काली नदी से नेपाल की ओर कटाव का खतरा बढ़ेगा जबकि भारतीय अधिकारी और इंजीनियर बता चुके हैं कि वहां पहले ही तटबंध बनने से ऐसा खतरा नहीं है।

टॅग्स :नेपालभारतउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह