लाइव न्यूज़ :

दस दिवसीय मैसुरू दशहरा का हुआ समापन, अब महल अगले नौ दिनों तक जगमगाएगा

By भाषा | Updated: October 15, 2021 21:07 IST

Open in App

मैसुरू, 15 अक्टूबर हाथियों के भव्य ‘जंबू सवारी’ जुलूस के साथ यहां दस दिवसीय दशहरा उत्सव का समापन हो गया।

हालांकि, मैसुरू राजमहल अगले नौ दिनों तक जगमगाता नजर आयेगा। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पर्यटकों की खातिर ऐसी व्यवस्था करने का आदेश दिया।

कोविड-19 के साये में कई पाबंदियां लगी थीं, जिस कारण आम लोग नहीं जुट पाये क्योंकि प्रशासन ने आगंतुकों पर रोक लगा दी थी और सीमित पास जारी किये थे।

हालांकि, सदियों पुरानी परंपरा को ध्यान में रखते हुए कोविड नियमों का पालन के साथ सारे रीति-रिवाज किये गये।

इस पावन अवसर पर बोम्मई, पूर्व राजपरिवार के प्रमुख यदुवीर कृष्णदत्ता चामराज वाडियार, मैसुरू के प्रभारी मंत्री एस टी सोमशेखर और मैसुरू की महापौर सुनंदा पलानेत्र ने देवी चामुंडेश्वरी को पुष्प चढ़ाये।

मुख्य आकर्षण जंबू सवारी था और देवी चामुंडेश्वरी को इसपर घुमाया गया। पहले यह यात्रा पांच किलोमीटर होती थी , लेकिन इस बार यह महल के अंदर बस 800 मीटर तक हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब