तेलुगू लेखिका और 2005 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अब्बूरी छाया देवी का निधन

By भाषा | Published: June 28, 2019 05:52 PM2019-06-28T17:52:42+5:302019-06-28T17:52:42+5:30

सूत्रों ने कहा कि 'इवारनी चेसुकोनु' उनकी एक और मशहूर कृति है। उनके लेखों का अंग्रेजी व अन्य भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। वह दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में लाइब्रेरियन के तौर पर कार्यरत रहीं। छाया का विवाह मशहूर लेखक अब्बूरी वरदराजेश्वर राव से हुआ था।

Telugu writer Abburi Chaya Devi passes away at 86. | तेलुगू लेखिका और 2005 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अब्बूरी छाया देवी का निधन

मुख्यमंत्री राव ने कहा कि छाया ने तेलुगू साहित्य में अहम योगदान दिया है। 

Highlightsवह कई वर्षों से फाउंडेशन द्वारा संचालित 'होम फोर द एज्ड' में रह रही थीं। यह फाउंडेशन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से जुड़ा है।मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव, भाकपा के महासचिव एस सुधाकर रेड्डी और कई अन्य नेताओं ने छाया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

लोकप्रिय तेलुगू लेखिका और 2005 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अब्बूरी छाया देवी का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं। सीआर फाउंडेशन के सूत्रों ने बताया कि छाया देवी फेफड़ों संबंधी रोग से पीड़ित थीं और आज सुबह दिल का दौरान पड़ने से उनका निधन हो गया।

वह कई वर्षों से फाउंडेशन द्वारा संचालित 'होम फोर द एज्ड' में रह रही थीं। यह फाउंडेशन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से जुड़ा है। अपने लेखों में महिलाओं के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाने वाली छाया देवी को उनकी किताब 'थाणा मर्गम' के लिये 2005 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

सूत्रों ने कहा कि 'इवारनी चेसुकोनु' उनकी एक और मशहूर कृति है। उनके लेखों का अंग्रेजी व अन्य भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। वह दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में लाइब्रेरियन के तौर पर कार्यरत रहीं। छाया का विवाह मशहूर लेखक अब्बूरी वरदराजेश्वर राव से हुआ था। उनका पहले ही निधन हो चुका है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव, भाकपा के महासचिव एस सुधाकर रेड्डी और कई अन्य नेताओं ने छाया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री राव ने कहा कि छाया ने तेलुगू साहित्य में अहम योगदान दिया है। 

Web Title: Telugu writer Abburi Chaya Devi passes away at 86.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे