नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में टेलीविजन अभिनेता पर्ल पुरी गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 5, 2021 09:25 PM2021-06-05T21:25:43+5:302021-06-05T21:25:43+5:30

Television actor Pearl Puri arrested for raping minor | नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में टेलीविजन अभिनेता पर्ल पुरी गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में टेलीविजन अभिनेता पर्ल पुरी गिरफ्तार

मुंबई, पांच जून टेलीविजन अभिनेता पर्ल पुरी को 2019 में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने आरोपी अभिनेता को अम्बोली थाने के पुलिस कर्मियों की सहायता से शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया।

एमबीवीवी पुलिस उपायुक्त संजय पाटिल के मुताबिक, ‘‘नागिन 3’’, ‘‘बेपनाह प्यार’’ और ‘‘ब्रह्मराक्षस 2’’ जैसे धारावाहिकों में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता पुरी के खिलाफ 2019 में एक पांच साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर वसई के वालिव थाने में अभिनेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एबी (12 वर्ष से कम आयु की लड़की के साथ दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने आरोपी अभिनेता को गिरफ्तार करने के बाद एक अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Television actor Pearl Puri arrested for raping minor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे