लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना : राज्य में ‘ड्रग्स कल्चर’ को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, टीआरएस के कार्यवाहक अध्यक्ष के बीच वाक युद्ध

By भाषा | Updated: September 20, 2021 19:18 IST

Open in App

हैदराबाद, 20 सितंबर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और सत्तारूढ़ टीआरएस के कार्यवाहक अध्यक्ष के. टी. रामा राव के बीच राज्य में कथित रूप बढ़ते ‘ड्रग्स कल्चर’ (मादक पदार्थों के इस्तेमाल) को लेकर सोमवार को वाक युद्ध छिड़ गया।

रामा राव पर पहले ‘‘ड्रग्स लेने वालों का ब्रांड एम्बेसडर’’ होने का आरोप लगा चुके रेवंत रेड्डी ने कहा कि उन्होंने ‘व्हाइट चैलेंज’ शुरू किया है वह चाहते हैं सभी नेता और प्रतिष्ठित हस्तियां स्वेच्छा से अपना-अपना ‘ड्रग्स टेस्ट’ कराएं और मादक पदार्थ लेने के संबंध में जनता में सकारात्मक संदेश भेजें।

लोकसभा सदस्य रेवंत रेड्डी ने रामा राव और पूर्व सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी से यह चुनौती स्वीकार करने को कहा है।

रेवंत रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘‘देश में मादक पदार्थों की बढ़ती समस्या के प्रति युवाओं को जागरुक करने के लिए... मैंने ‘व्हाइट चैलेंज’ शुरू किया है और कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने उसे स्वीकार भी किया है... हम दोनों आज दोपहर 12 बजे अमरावीरुला स्तूप पर रामा राव का इंतजार करेंगे।’’

मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव के पुत्र रामा राव का कहना है कि वह कोई भी जांच कराने के लिए तैयार हैं और अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनके साथ जाएं तो वह एम्स दिल्ली जाने को तैयार हैं।

उन्होंने यह भी पूछा कि क्या रेवंत रेड्डी ‘वोट के लिए नोट’ मामले में ‘लाइ डिटेक्टर जांच’ कराने के लिए तैयार हैं?

गौरतलब है कि 2015 के एमएलसी चुनाव से जुड़े कथित ‘वोट के लिए नोट’ घोटाले में रेवंत रेड्डी गिरफ्तार हुए थे।

रामा राव ने ट्वीट किया, ‘‘मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं और दिल्ली एम्स जाने को भी तैयार हूं, अगर राहुल गांधी मेरे साथ जाएं तो। चेरापल्ली जेल में बंद रह चुके व्यक्ति के साथ जाना मेरे सम्मान के खिलाफ है।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘अगर मैं जांच कराउं और मेरी रिपोर्ट क्लीन आए तो क्या आप माफी मांग कर अपना पद छोड़ देंगे। क्या आप वोट के लिए नोट मामले में लाइ डिटेक्टर जांच के लिए तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया