लाइव न्यूज़ :

Telangana Rains: तेलंगाना में लगातार तीन दिन से भारी बारिश, दो दिन स्कूल बंद करने की घोषणा, जानें हालात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2023 19:32 IST

Telangana Rains: भद्राचलम में गोदावरी नदी के तेजी से बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर जिला कलेक्टर प्रियंका आला ने सरकारी अमले को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने के संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी। अलग-अलग स्थानों पर आज भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।आठ लाख क्यूसेक से अधिक पानी नीचे की ओर छोड़ा गया है। 

Telangana Rains: तेलंगाना में लगातार तीन दिन से हो रही भारी बारिश के चलते राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को स्कूल बंद करने की घोषणा की है। शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने के संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी।

मंत्री ने ट्वीट में लिखा, ‘‘राज्य में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर और मुख्यमंत्री केसीआर गारू के निर्देशों के तहत राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो दिनों के लिए छुट्टियां घोषित करने का फैसला लिया गया है। ’’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के अनुसार, तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, जगित्याल, राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली और जयशंकर भूपालपल्ली जिले के अलग-अलग स्थानों पर आज भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं।

भद्राचलम में गोदावरी नदी के तेजी से बढ़ते जल स्तर के मद्देनजर जिला कलेक्टर प्रियंका आला ने सरकारी अमले को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि गोदावरी बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे 40 फुट पर बह रही है, जबकि आठ लाख क्यूसेक से अधिक पानी नीचे की ओर छोड़ा गया है। 

टॅग्स :मौसमतेलंगानाबाढ़भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?