लाइव न्यूज़ :

पेपर लीक मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को 20 हजार मुचलके पर मिली जमानत, देश नहीं छोड़ने का आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2023 07:12 IST

वारंगल पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं और क्योंकि परीक्षा की प्रक्रिया चल रही है वे इस प्रक्रिया को बधित कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनमकोंडा जिले के प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने बंदी संयज कुमार को जमानत दे दी।अदालत ने भाजपा नेता को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो जमानदारों की शर्त पर जमानत दी।10वीं कक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने उन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया था।

हैदराबादः तेलंगाना में 10वीं कक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष व सांसद बंडी संजय कुमार को अदालत ने बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। हनमकोंडा जिले के प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने कुमार को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो जमानदारों की शर्त पर जमानत दे दी। अदालत ने आदेश दिया कि तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अदालत की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगे न ही सबूतों से छेड़छाड़ करेंगे और जांच में सहयोग करेंगे।

तेलंगाना में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का एक प्रश्नपत्र एक ‘इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप’ के विभिन्न समूहों पर प्रसारित होने के मामले में शहर की पुलिस ने कुमार को मुख्य आरोपी बनाने के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में गिरफ्तार संजय कुमार और तीन अन्य को बुधवार को हनमकोंडा की स्थानीय अदालत ने 19 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और उन्हें करीमनगर की जले में रखा था। संजय कुमार ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी जिसे अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बृहस्पतिवार रात को मंजूर कर लिया।

पुलिस के मुताबिक 10वीं कक्षा के हिंदी विषय के प्रश्नपत्र को एक आरोपी द्वारा चार अप्रैल ऐप पर पोस्ट किया जिसे दूसरे आरोपी (पूर्व पत्रकार) ने दूसरे समूह से साझा किया और उसने इसे संजय कुमार, भाजपा विधायक ई राजेंद्र और कई अन्य को भेजा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को राजेंद्र और अन्य को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने को कहा। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर प्रश्नपत्र का फोटो हनमकोंडा स्थित परीक्षा केंद्र में दो आरोपियों के कहने पर लिया था और उसे भी पकड़ा गया है।

वारंगल पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं और क्योंकि परीक्षा की प्रक्रिया चल रही है वे इस प्रक्रिया को बधित कर सकते हैं। पुलिस ने अदालत में अर्जी देकर मामले में आगे की जांच के लिए संजय कुमार और तीन अन्य आरोपियों की तीन दिन की हिरासत मांगी थी। हालांकि, अदालत ने पुलिस की अर्जी पर सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।

भाजपा नेता व केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने राजेंद्र को जारी नोटिस की निंदा की और कहा कि ‘‘यह भाजपा के खिलाफ बदले के तहत कार्रवाई’ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को जांच के नाम पर भेजा गया नोटिस तेलंगाना में मीडिया की आवाज दबाने की कोशिश है। रेड्डी ने कहा कि अगर पुलिस कोई नाटिस जारी करती है तो वह पत्रकारों के साथ खड़ी रहेगी।

इस बीच, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने संजय कुमार की अर्जी पर सुनवाई बृहस्पतिवार को सोमवार के लिए टाल दी। कुमार ने अपनी अर्जी में मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा दिए गए हिरासत आदेश को चुनौती दी है। भाजपा द्वारा दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर उच्च न्यायालय ने पुलिस को नोटिस जारी किया और मामले की सुनवाई चार हफ्ते के लिए स्थगित कर दी। 

टॅग्स :Bandi Sanjay KumarTelanganaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?