लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना नगर निकाय चुनावः TRS ने भाजपा और कांग्रेस को किया साफ, 90 प्रतिशत सीट पर किया कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2020 17:59 IST

टीआरएस ने नगर पालिका की 120 में से 110 सीटों पर और नगर निगम की नौ में से सात सीटों पर दर्ज की है। मतों की गिनती शनिवार सुबह शुरू हुई थी और रविवार रात तक पूरे परिणाम आ गए। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया। लगभग 90 प्रतिशत सीट पर कब्जा कर लिया। 

Open in App
ठळक मुद्देके चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने एकतरफा जीत दर्ज की है।पार्टी ने 90 फीसदी से ज्यादा नगर पालिका और करीब 80 फीसदी नगर निगम में जीत दर्ज की है।

तेलंगाना के 120 नगर निकायों और नौ निगमों के लिए तीन दिन पहले हुए चुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस बड़ी जीत दर्ज की। 

टीआरएस ने नगर पालिका की 120 में से 110 सीटों पर और नगर निगम की नौ में से सात सीटों पर दर्ज की है। मतों की गिनती शनिवार सुबह शुरू हुई थी और रविवार रात तक पूरे परिणाम आ गए। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया। लगभग 90 प्रतिशत सीट पर कब्जा कर लिया। 

के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने एकतरफा जीत दर्ज की है। पार्टी ने 90 फीसदी से ज्यादा नगर पालिका और करीब 80 फीसदी नगर निगम में जीत दर्ज की है। राज्य की 120 नगर पालिका और नौ नगर निगम के लिए हाल ही में वोटिंग हुई थी।

कांग्रेस ने छह नगर पालिका और बीजेपी ने तीन नगर पालिका सीटों पर दर्ज की है। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने पहली बार दो नगर पालिका में जीत दर्ज की है। राज्य के 32 जिलों में से 27 जिलों में टीआरएस ने सभी नगर पालिका में जीत दर्ज की है।

बता दें कि नगर निगमों के 325 और नगर पंचायतों के 2,727 पार्षदों को चुनने के लिए बुधवार को 53.37 लाख मतदाताओं में से लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। जहां नगर निगमों में 1,746 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे, वहीं नगर पंचायतों में 11,099 उम्मीदवार खड़े हुए थे। टीआरएस की निकाय चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद यहां पार्टी मुख्यालय तेलंगाना भवन पर पार्टी कार्याकर्ता खुशी से पटाखे फोड़े।

 

 

टॅग्स :तेलंगानाहैदराबादतेलंगाना राष्ट्र समितिके चंद्रशेखर रावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?