लाइव न्यूज़ :

Telangana election result 2018 से पहले ही BJP ने मानी हार? खुद इस पार्टी को देने पहुंची समर्थन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 10, 2018 13:53 IST

तेलंगाना भाजपा ने केसीआर को ऑफर दिया है कि अगर वो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के साथ जाने का फैसला छोड़ दें, तो भाजपा उनसे हाथ मिलाने को तैयार है.

Open in App

तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटों के लिए 7 दिसंबर को वोटिंग होने के बाद अब 11 दिसंबर को आने वाले रिजल्ट का इंतज़ार है. वोटिंग के बाद आए एक्जिट पोल्स के अनुमानों में राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति को बहुमत मिलता दिखाया गया है. हालांकि भाजपा खुद को अभी भी रेस से बाहर नहीं मान रही है.

तेलंगाना भाजपा ने केसीआर को ऑफर दिया है कि अगर वो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के साथ जाने का फैसला छोड़ दें, तो भाजपा उनसे हाथ मिलाने को तैयार है. एक्जिट पोल्स के अनुमानों के मुताबिक, तेलंगाना में चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस को 119 सीटों में से 67 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस व अन्य को 39, भाजपा को 5 और अन्य को 8 सीटें मिलने का अनुमान है.

राज्य में कांग्रेस और भाजपा दोनों के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है, लेकिन पाने के लिए बहुत कुछ है. अगर केसीआर की पार्टी बहुमत के आंकड़े से दूर रह जाती है तो भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां अपने-अपने सियासी समीकरण साधने में पीछे नहीं हटेंगी.

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने दावा किया कि राज्य में मौजूदा हालात ऐसे हैं कि कोई भी दल बिना भगवा पार्टी के समर्थन के सरकार नहीं बना सकता. उन्होंने कहा कि अगर केसीआर बहुमत से दूर रहते हैं तो भाजपा उन्हें सपोर्ट करने को तैयार है, लेकिन हमारी एक शर्त है.

भाजपा का साथ पाने के लिए केसीआर को ओवैसी का मोह छोड़ना होगा. ओवैसी की पार्टी मिल सकती हैं 6 से 8 सीटें एक्जिट पोल्स के मुताबिक, तेलंगाना में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को इस बार 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं. 2014 के चुनाव में उसे 7 सीटें मिली थीं. इस बार एआईएमआईएम को एक सीट का नुकसान या एक सीट का फायदा हो सकता है, जबकि भाजपा को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं.

पिछले चुनाव में भाजपा को यहां 5 सीटें मिली थीं. टीआरएस के पास राजग क सिवाय कोई विकल्प नहीं राजनीतिक जानकारों के मुताबिक भाजपा को लगता है कि 2019 में सरकार बनाने के लिए अगर उसे कुछ क्षेत्रीय दलों के सहयोग की जरूरत पड़ी, तो टीआरएस से समर्थन मिल सकता है. क्योंकि इस पार्टी के पास राष्ट्रीय राजनीति में टीडीपी से मुकाबला करने के लिए राजग के साथ आने के सिवाय कोई विकल्प नहीं होगा.

टॅग्स :एग्जिट पोल्सविधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेलंगाना राष्ट्र समिति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप