लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: तेलंगाना में कोरोना वायरस से अब तक 9 की मौत, मरीजों की संख्या 96

By शिरीष कुलकर्णी | Updated: April 2, 2020 11:06 IST

दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात प्रचारक के धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले तेलंगाना के छह लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देनिजामुद्दीन में 13-15 मार्च के दौरान मरकज के धार्मिक कार्यक्रम में तेलंगाना से 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया था।  348 व्यक्तियों को घर में पृथक सेवा में रखा गया है जबकि 41 लोगों को राज्य द्वारा संचालित पृथक केंद्रों में भेजा गया है।

हैदराबाद: तेलंगाना में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 9 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस के 96 मरीज है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंग्रशेखर राव ने कल (1 अप्रैल) देर रात तक कोराना  से उत्पन्न स्थिति के बारे में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में व्यापक समीक्षा की। इस बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि देर रात तक मिली सूचना के अनुसार बुधवार को राज्य में कुल 3 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 9 तक पहुंच गया है। हालांकि14 लोग स्वस्थ हो गए हैं। 

तेलंगाना सरकार को अनुमान है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन में 13-15 मार्च के दौरान मरकज के धार्मिक कार्यक्रम में राज्य से 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया था। राज्य सरकार ने इस वायरस को फैलने से रोकने की कोशिश तेज कर दी है। 

राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छह लोगों की मौत के बारे में जानकारी दी थी। कोरोना से मरने वाले ये छह लोग दिल्ली के निजामुद्दीन में 13-15 मार्च के दौरान मरकज के धार्मिक कार्यक्रम हिस्सा लेने गए थे। 348 व्यक्तियों को घर में पृथक सेवा में रखा गया है जबकि 41 लोगों को राज्य द्वारा संचालित पृथक केंद्रों में भेजा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियातेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?