लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: मुनव्वर फारुकी शो से पहले भाजयुमो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2022 21:09 IST

खबरों के मुताबिक, जिन लोगों ने शो के लिए टिकट खरीदा था, उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच माधापुर थाना क्षेत्र के हाईटेक सिटी के शिल्पकला में कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया थाटिकट लेने वालों को कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति दी गईतेलंगाना BJP अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने किया था फारुकी के शो का बहिष्कार का आह्वान

हैदराबाद: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कई कार्यकर्ताओं को शनिवार को हैदराबाद में हिरासत में लिया गया। भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने शहर में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो का विरोध किया था। स्टैंडअप कॉमेडियन के कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

खबरों के मुताबिक, जिन लोगों ने शो के लिए टिकट खरीदा था, उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच माधापुर थाना क्षेत्र के हाईटेक सिटी के शिल्पकला में कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। लोगों से कहा जा रहा था कि वे अपने फोन और पर्स आयोजन स्थल के अंदर न लाएं।

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने फारुकी के शो का बहिष्कार करने का आह्वान किया था। शुक्रवार को जंगांव जिले के खिलाशापुर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि फारूकी का बहिष्कार किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाया था।

इससे एक दिन पहले, विधायक राजा सिंह सहित कुछ भाजपा नेताओं को शहर में प्रदर्शन करने पर कार्यक्रम स्थल को नुकसान पहुंचाने और फारूकी पर हमला करने की धमकी देने के आरोप में एहतियातन हिरासत में लिया गया था।

सूत्रों के हवाले से एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शो के लिए ऑनलाइन टिकट खरीदे हैं और स्टैंड अप आर्टिस्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।माधापुर निरीक्षक रवींद्र प्रसाद ने कहा कि फारूकी को हैदराबाद में शो आयोजित करने की अनुमति दी गई है।

टॅग्स :मुनव्वर फारुकीहैदराबादतेलंगानाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप