लाइव न्यूज़ :

वीडियोः 26 वर्षीय महिला डॉक्टर को दर्जनों लोगों ने घर से किया अगवा, परिवारवालों पर लाठी डंडों से हमला, 16 गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: December 10, 2022 10:29 IST

राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश बागवाथ ने एक बयान में कहा, "हत्या, अपहरण, आपराधिक अत्याचार के प्रयास के तहत अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छह घंटे के भीतर महिला को बचा लिया गया।"

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने बताया कि रंगा रेड्डी जिले में यह घटना हुई है।महिला को बचा लिया गया है और 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हैदराबादः तेलंगाना में शुक्रवार को पेशे से एक महिला डॉक्टर को उसके घर से दर्जनों लोगों ने अगवा कर लिया। पुलिस ने बताया कि रंगा रेड्डी जिले में हुई इस घटना के सिलसिले में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और महिला को छह घंटे के भीतर बचा लिया गया। आरोपियों पर हत्या के प्रयास और अपहरण समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना राज्य की राजधानी के करीब जिले के आदिबातला इलाके में हुई। महिला दंत चिकित्सक बताई जा रही है। राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश बागवाथ ने एक बयान में कहा, "हत्या, अपहरण, आपराधिक अत्याचार के प्रयास के तहत अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छह घंटे के भीतर महिला को बचा लिया गया।"

पुलिस आयुक्त ने आश्वासन दिया कि सभी अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम एक फास्ट ट्रैक ट्रायल और दोषसिद्धि सुनिश्चित करेंगे। आरोपितों के पूर्व के अपराधों पर भी विचार किया जाएगा।

मुख्य आरोपी - के नवीन रेड्डी चाय की दुकान चलाता है जिसके शहरभर में कई आउटलेट्स हैं। उसने पुलिस को बताया कि वे पहले ही शादी कर चुके हैं, लेकिन महिला के  माता-पिता ने उसके विचार बदल दिए। उसके दंत चिकित्सक बनने के बाद वह 26 साल की हो चुकी है। वहीं महिला के माता-पिता ने कहा कि आरोपी ने घर में तोड़फोड़ भी की।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो में भीड़ को घर में घुसते हुए दिखाया गया है। नकाब पहने एक व्यक्ति को घर के पास खड़ी एक कार को नुकसान पहुंचाते हुए भी देखा गया। वीडियो में आगे पुरुषों को एक पुरुष की पिटाई करते देखा जा सकता है, जो कि महिला के परिवार का सदस्य था। कुछ स्थानीय लोग और घर की एक महिला आरोपियों को रोकने के लिए आगे आती है, जिनके हाथ में लाठी होती है। पुरुष चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

टॅग्स :तेलंगानावायरल वीडियोTelangana Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?