लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव की जान को खतरा?, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा-4 बार की गई हत्या की कोशिश, भाजपा-जदयू वाले कर रहे साजिश

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2025 16:33 IST

राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश जब से पैदा हुए हैं, तब से ही दुनिया बनी है क्या? क्या सब कुछ उन्हीं के आने के बाद हुआ?

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के लोग सदन में मर्यादा भूलकर गाली-गलौज कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा था कि जिसका बाप अपराधी वो क्या बोलेगा?2014 में आया तब से घोटाला ही हो रहा है।

पटनाः बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दावा किया कि उनके बेटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की हत्या की पहले भी चार बार कोशिश की जा चुकी है। भाजपा- जदयू वाले साजिश कर रहे हैं, तेजस्वी को मारने की कोशिश की जा रही है। राबड़ी देवी ने सरकार से उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। दरअसल, विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राबड़ी देवी अपने दल के सभी विधान पार्षदों के साथ बाहर निकलीं और मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला। राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश जब से पैदा हुए हैं, तब से ही दुनिया बनी है क्या? क्या सब कुछ उन्हीं के आने के बाद हुआ?”

उन्होंने कहा कि सरकार के लोग सदन में मर्यादा भूलकर गाली-गलौज कर रहे हैं। राबड़ी देवे ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हम गाली देने वाले लोग नहीं हैं, लेकिन भाजपा के लोग सदन में परिवार को गाली दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के नेता जानबूझकर सदन का माहौल खराब कर रहे हैं और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

राबड़ी देवी ने कहा कि सम्राट चौधरी लड़की छेड़ते थे। सम्राट चौधरी को हम बच्चा से देखें हैं गुंडाई करता है। हम लोग उसको बच्चे से देखें हैं। लड़की को छेड़ते थे बोरिंग रोड में। ऊ का दूसरा को गुंडा कहता है वो खुद गुंडाई करता है। दरअसल सदन के चौथे दिन गुरुवार को सदन में सम्राट चौधरी ने कहा था कि जिसका बाप अपराधी वो क्या बोलेगा?

इसी को लेकर राबड़ी देवी ने बड़ा बयान दिया। वहीं बिहार की नीतीश सरकार ने 70,877 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उपयोगिता प्रमाण पत्र कैग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार खाली घोटाला कर रहा है, घोटाला पर घोटाला हो रहा है। 2014 में आया तब से घोटाला ही हो रहा है।

उधर, राबड़ी देवी के द्वारा तेजस्वी यादव के जान पर खतरा बताए जाने से सियासी बवाल शुरू हो गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल ने राबड़ी देवी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष हैं और उन्हें किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव को भी जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी किसी को सुरक्षा को लेकर कोई चिंता है, तो सरकार उस पर विचार करेगी।

दिलीप जायसवाल ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि उन्हें एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने के बजाय बिहार के विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर विकास की बात करनी चाहिए. आपसी कटुता छोड़कर एक साथ आगे बढ़ना चाहिए। पक्ष और विपक्ष में फर्क सिर्फ विचारधारा और मुद्दों का होता है, न कि आपसी दुश्मनी का।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारराबड़ी देवीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?