लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नीतीश कुमार की बैठक में तेजस्वी की गैरहाजिरी पर उठने लगे हैं सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 23, 2023 17:37 IST

2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी एकता को एक साथ लाने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने योजना बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में नीतीश कुमार ने राहुल गांधी और अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दिल्ली दौरे पर हैंराहुल गांधी से नीतीश कुमार ने मुलाकात की इस दौरान तेजस्वी यादव खराब तबीयत के कारण उपस्थित नहीं हुए

पटना:  विपक्षी एकता की मुहिम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दिल्ली का दौरा करने वाले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से नही मिलने पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है।

हालांकि, तेजस्वी की अनुपस्थिती को अचानक तबीयत खराब हो जाना बताया गया। लेकिन क्या सिर्फ यही एक कारण है या कुछ और भी बात है, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्माता जा रहा है।

जबकि इसके एक दिन पहले वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने गए हुए थे। तेजस्वी कांग्रेस के साथ हुई बैठक में क्यों नहीं गए? यह सवाल उठने लगा है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले। तेजस्वी यादव, केजरीवाल से मिलने के लिए साथ गए, लेकिन राहुल गांधी से मिलने में बहाना बनाकर अलग हो गए।

कहीं न कहीं मिलने में परेशानी थी। लग रहा था कि जिस तरह से बिहार में तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को परेशान किया है, औकात बताने का काम किया है।

चाहे वह लोकसभा चुनाव हो या विधान सभा चुनाव हो या दूसरे मुद्दे। ऐसे में राहुल गांधी से आंख मिलाने में तेजस्वी यादव को परेशानी हो रही थी। इसलिए तेजस्वी यादव ने मिलने से इनकार कर गए।

उन्होंने कहा कि लालू यादव ने तो कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी को भकचोन्हर तक कह दिया था। महागठबंधन में कांग्रेस को 70 सीटें विधान सभा चुनाव में दी गई थीं तब उन्होंने कहा कि कांग्रेस का परफॉर्मेंस ठीक नहीं।

यह दिखा था कि कमजोर सीट जबर्दस्ती कांग्रेस की झोली में डाला गया था। ऐसे में तेजस्वी यादव का कांग्रेस के साथ जाने में हिचकिचाहट या राहुल से मिलने में हिचकिचाहट जाहिर करता है कि कांग्रेस का नेतृत्व कई दल स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।

इस मीटिंग से यही अंदाजा लगाया जा सकता है। जानकारों की अगर मानें तो तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस के संबंध बेहतर नहीं हैं। विधानसभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव की नाराजगी कांग्रेस से इस बात को लेकर रही कि कांग्रेस ने दबाव बनाकर 70 सीटें ले लीं और जीत पाई महज 19 सीट।

इस वजह से तेजस्वी यादव की सरकार नहीं बन पाई। हालांकि, खराब परफॉर्मेंस पर कांग्रेस के नेताओं का कहना रहा कि कमजोर सीटें पार्टी को दी गईं थीं। तेजस्वी का गुस्सा विधानसभा चुनाव के बाद हुए उपचुनावों में भी दिखा।

बिहार में तारापुर, कुशेश्वर स्थान, बोचहां, गोपालगंज, कुढ़नी और मोकामा में उपचुनाव हुए। मोकामा, कुढ़नी और गोपालगंज के उपचुनाव नई सरकार बनने के बाद हुए।

इसलिए कांग्रेस-राजद साथ थी, बाकी उपचुनावों में राजद ने कांग्रेस से बिना पूछे उम्मीदवार उतार दिए। महागठबंधन धर्म हवा में रहा। तब इस बात की चर्चा खूब थी कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का रुख क्या रहेगा?

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारRahul Congress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?