लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव के ऐलान से महागठबंधन में ही नहीं दिखी एकता, कांग्रेस ने कहा- पहले सरकार बनाने की लड़ाई लड़नी चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: December 15, 2024 20:00 IST

जानकारों की मानें तो कांग्रेस पार्टी तेजस्वी यादव के इस ऐलान से खुश नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद-कांग्रेस में शह-मात का खेल जारी है।

Open in App

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा महिलाओं को लुभाने के लिए हर महीने 2500 रुपए देने का ऐलान किए जाने से सहयोगी दल कांग्रेस भी खुश नहीं है। कांग्रेस ने तेजस्वी यादव के इस ऐलान का मजाक उड़ाया है। बिहार कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि पहले सरकार बनाने की लड़ाई लड़नी चाहिए। 

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से जब पूछा गया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर महिलाओं को 2500 रुपए देने की घोषणा तेजस्वी यादव ने की है, इसपर उन्होंने कहा कि ''पच्चीस सौ क्या.. और ज्यादा भी दे सकते हैं, देना चाहिए। इसमें क्या है, पहले सरकार तो बने। पहले सरकार बनाने की लड़ाई लड़नी चाहिए।'' 

जानकारों की मानें तो कांग्रेस पार्टी तेजस्वी यादव के इस ऐलान से खुश नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद-कांग्रेस में शह-मात का खेल जारी है। कांग्रेस के प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम ने भी स्पष्ट कर दिया है कि लोकसभा चुनाव के स्ट्राइक रेट के आधार पर सीटों का बंटवारा होगा। 

वहीं, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता डा. शकील अहमद खान ने भी कहा है कि 2020 में हुए सीट बंटवारे में कांग्रेस को 70 सीटें मिली थी, इस बार उससे आगे पर बात होगी।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?