लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी को विवेक और बुद्धि का प्रयोग करना चाहिए, तेज प्रताप यादव ने कहा-कौन राम और कौन लक्ष्मण, बड़े भाई का सम्मान करो

By एस पी सिन्हा | Updated: October 3, 2025 15:20 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 100वीं वर्षगांठ को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि आजादी की लड़ाई में आरएसएस का कोई योगदान नहीं रहा।

Open in App
ठळक मुद्देछोटे भाई को समझना चाहिए कि कौन राम है और कौन लक्ष्मण और अपने बड़े भाई का सम्मान करना चाहिए।रावण कोई वास्तविक व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह दिमाग में बसी नकारात्मक सोच का प्रतीक है।जब लोग अपनी सोच बदल देंगे, तब रावण अपने आप खत्म हो जाएगा।

पटनाः राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने जनता शक्ति पार्टी की स्थापना करने के बाद दावा किया है कि वो अब कभी राजद में शामिल नहीं होंगे। तेज प्रताप लगातार राज्य के सभी जिलों में घूम रहे हैं और चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। इस दौरान वो तेजस्वी यादव पर हमलावर भी करते हैं। इसी बीच यादव ने कहा कि तेजस्वी को अपने विवेक और बुद्धि का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे अब उस पार्टी का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन छोटे भाई को समझना चाहिए कि कौन राम है और कौन लक्ष्मण और अपने बड़े भाई का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रावण कोई वास्तविक व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह दिमाग में बसी नकारात्मक सोच का प्रतीक है। उनका कहना था कि जब लोग अपनी सोच बदल देंगे, तब रावण अपने आप खत्म हो जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की 100वीं वर्षगांठ को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि आजादी की लड़ाई में आरएसएस का कोई योगदान नहीं रहा। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि हम गांधी के विचारों को मानने वाले लोग हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उनकी विदेश यात्राओं से जनता का भला होगा तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। वहीं, ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए और वे सभी धर्मों को मानते हैं। तेज प्रताप ने यह भी कहा हमें भी गिरफ्तार कर लें।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?