लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने कहा, 'द्रौपदी मुर्मू न्यूट्रल और मजबूत राष्ट्रपति नहीं हो सकतीं'

By एस पी सिन्हा | Updated: July 18, 2022 17:19 IST

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू कभी न्यूट्रल और मजबूत राष्ट्रपति नहीं हो सकतीं। उन्होंने कहा कि संविधान में सबसे उंचा पद राष्ट्रपति का होता है। इसलिए संविधान की रक्षा को लेकर उनका दायित्व भी सबसे ज्यादा होता है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ एक बार फिर आपत्तिजनक टिप्पणी कीतेजस्वी यादव ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू कभी न्यूट्रल और मजबूत राष्ट्रपति नहीं हो सकतींइससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि राष्ट्रपति भवन में हमें राष्ट्रपति बैठाना है न कि कोई मूर्ति

पटना:बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने आज राष्‍ट्रपति पद के लिये हुए चुनाव में वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के बारे में एक बार फिर से आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू कभी न्यूट्रल और मजबूत राष्ट्रपति नहीं हो सकतीं। उन्होंने कहा कि संविधान में सबसे उंचा पद राष्ट्रपति का होता है। इसलिए संविधान की रक्षा को लेकर उनका दायित्व भी सबसे ज्यादा होता है। इस समय देश में जैसा माहौल है, उससे लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। ऐसे में देश को एक ऐसे राष्ट्रपति की जरूरत है जो इन सारी चीजों को तटस्थता से देखे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों को मजबूत राष्ट्रपति चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा को हमारा समर्थन है। आज विपक्ष ने एक होकर यशवंत सिन्हा के लिए मतदान किया है। तेजस्वी ने कहा कि आदिवासी उम्मीदवार की जिन्हें इतनी चिंता है वो आदिवासियों का आरक्षण कोटा बढ़ा दें। उन्होंने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि संविधान का जो ढांचा है, जो लोकतंत्र है, उसको हम लोग बरकरार रखें। यहां आपको निर्णय करना है, क्या आप संविधान के साथ हैं? लोकतंत्र के साथ हैं या उसके खिलाफ हैं?

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जो कहना है, कहने दीजिए, वो तो उनका काम है। उनके मुंह से तो हमेशा गोबर ही निकलता है और कहां कुछ अच्छी बातें निकलती है? तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग ऐसा राष्ट्रपति चाहते हैं जो मजबूत हो और सरकार अगर संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग करती है तो हस्तक्षेप करे, न कि सरकार के पक्ष में रहे।

महिलाओं के सम्‍मान की बात पर उन्‍होंने कहा कि भाजपा के लोगों को महिलाओं का सम्‍मान करना आता है क्‍या? जब प्रतिभा पाटिल जी को राष्‍ट्रपति बनाया जा रहा था। देश की प्रथम महिला राष्‍ट्रपति की बात थी, तब भाजपा के लेागों ने विरोध क्‍यों किया था?

केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री के इस बयान पर कि राजद दलित महिलाओं का सम्‍मान नहीं करता, पलटवार करते हुए तेजस्‍वी ने कहा कि वो क्‍या बोलेंगे? जब मंत्री नहीं थे तो हमसे मिले थे। कहा कि हमको अपनी पार्टी में ले लीजिए। यहां मन नहीं लग रहा है।

इस दौरान तेजस्‍वी ने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में अराजकता का माहौल है। नफरत परोसा जा रहा है। धर्म के नाम पर लड़ाया जा रहा है। सारे संवैधानिक संस्‍थाओं को बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे में जरूरत मजबूत राष्‍ट्रपति की है। हम इंतजार कर रहे थे कि द्रौपदी मुर्मू जी कुछ बोलें। राष्‍ट्रपति बनेंगी तो क्‍या करेंगी? लेकिन हमनें तो कुछ सुना ही नहीं।

उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्‍हा जी ने तो अपनी प्राथमिकताएं गिनाई थीं। आज की स्थिति में राष्‍ट्रपति पर ही उम्‍मीद टिकी है। हमारा कोई व्‍यक्तिगत विरोध द्रौपदी मुर्मू से नहीं है लेकिन एक मतदाता के नाते तो हमारी अपेक्षा होगी ही।

यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले द्रौपदी मुर्मू को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर काफी सियासत हो चुकी है। भाजपा, जदयू के अलावे कई मामलों में राजद का समर्थन करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी इस मामले में तेजस्वी यादव की आलोचना की थी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने बयान में कहा था कि राष्ट्रपति भवन में हमें राष्ट्रपति बैठाना है न कि कोई मूर्ति।

टॅग्स :तेजस्वी यादवद्रौपदी मुर्मूराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?