लाइव न्यूज़ :

Tejashwi Yadav: '400 पार वाली बीजेपी की फिल्म', पहले दिन सुपर फ्लॉप हुई, तेजस्वी यादव ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 20, 2024 12:10 IST

Tejashwi Yadav: बिहार की चार लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ। पहले चरण के मतदान के बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देपहले चरण के मतदान होने के बाद तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना तेजस्वी ने कहा कि 400 पार वाली फिल्म पहले दिन ही फ्लॉप हो गईपहले चरण में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है, क्योंकि बिहार इस बार चौंकाने वाले नतीजे देगा

Tejashwi Yadav: बिहार की चार लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ। पहले चरण के मतदान के बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 2024 में 400 पार वाली भाजपाई फिल्म पहले दिन पर ही सुपर फ्लॉप हो गयी। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। बीजेपी के दिन अब लद चुके है। इनका झूठ और जुमलों का पहाड़ अब ढह चुका है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन पहले चरण में सभी चार सीटें जीत रहा है।

हमने ब्लॉकवार बैठकें की हैं और फीडबैक बहुत अच्छा रहा है। बीजेपी की 400 पार फिल्म पहले दिन ही सुपर फ्लॉप हो गई है। बिहार की जनता हम जागरूक हैं और उन्हें सबक सिखाएंगे।

यादव ने कहा कि पहले चरण में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है क्योंकि बिहार इस बार चौंकाने वाले नतीजे देगा। पहले चरण में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। हमने पहले भी कई बार कहा है कि बिहार इस बार चौंकाने वाले नतीजे देगा। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पीएम ने बिहार की जनता के लिए कुछ नहीं किया। पीएम मोदी ने 2014 और 2019 में जो वादे किये थे वो पूरे नहीं हुए। अब जनता उनके बयानों और झूठे वादों से थक चुकी है। हमने वादा किया है कि हम बिहार को विशेष दर्जा के साथ-साथ विशेष पैकेज भी देंगे।

उन्होंने कहा कि इन चुनावों में स्थानीय मुद्दे अहम हैं। पूरा महागठबंधन और इंडिया ब्लॉक मिलकर काम कर रहे हैं। बिहार में महंगाई, गरीबी और निवेश के अलावा बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। पलायन और बाढ़ भी मुद्दा है। इस बार भाजपा बहुत चिंतित है। वे कहते हैं कि वे संविधान को नष्ट कर देंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण के मतदान में बिहार में 48.88 फीसदी मतदान हुआ। चार सीटों - जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद पर शुक्रवार को मतदान हुआ था। 2019 के लोकसभा चुनावों में एनडीए को 40 में से 39 सीटें मिली थी। जबकि महागठबंधन सिर्फ एक सीट जीतने में कामयाब रहा था।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीबिहारचुनाव आयोगनवादाGayaऔरंगाबादजमुई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो