लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर केस पर बोले तेजस्वी यादव- 29 बच्चियों के बलात्कार के आरोपियों को बचा रहे हैं नीतीश कुमार

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 25, 2018 17:42 IST

इससे पहले विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि जो मुख्य अभियुक्त है बृजेश ठाकुर, उसका सुशील मोदी जी के साथ मिलना-जुलना है।

Open in App

पटना, 25 जुलाई:  मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। आरोप लगाते हुए उन्होंने सीएम नीतीश से कुछ सवालों के जवाब मांगे। 

तेजस्वी यादव ने कहा, 'मैं नीतीश कुमार से पूछना चाहता हूं कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? मुख्यमंत्री अपनी कॉल डीटेल पब्लिक करें, ब्रजेश ठाकुर अपने राजनीतिक कनेक्शन को इस्तेमाल करके केस को कमजोर करने में लगा है। हम इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं।'

मॉब लिचिंग पर बोले सीएम योगी- गाय और इंसान दोनों महत्वपूर्ण, राई का पहाड़ बना रही है कांग्रेस

इससे पहले विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि जो मुख्य अभियुक्त है बृजेश ठाकुर, उसका सुशील मोदी जी के साथ मिलना-जुलना है। सुशील मोदी ही उनको संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बृजेश ठाकुर के अलावा कई और नेता भी इसमें शामिल हैं। तेजस्वी ने कहा कि इस संवेदनशील मामले की जांच अदालत की निगरानी में ही होनी चाहिए। 

वहीं, इस मामले पर डीजीपी कहा कहना है कि वह जांच से संतुष्ट हैं और इस मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है। डीजीपी के मुताबिक बालिका गृहों में सुधार लाने के मकसद से ही सोशल ऑडिट कराया गया था। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर मामले की सीबीआई जांच कराने पर अभी विचार नहीं किया गया है। 

उन्होंने अब तक की कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि 44 लड़कियों में से 42 लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, जिनमें 29 लड़कियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस मामले में 11 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है और अब तक 10 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :तेजस्वी यादवनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल