लाइव न्यूज़ :

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को लगा बड़ा झटका, तेजस्वी ने कहा 'बैड एलिमेंट'

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2018 20:14 IST

गुरुवार को बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद नेता तेजप्रताप यादव ने कहा था कि विधायक अनंत सिंह अगर महागठबन्धन में आना चाहें तो वो आ सकते हैं, राजद उनका स्वागत करेगी. तेजप्रताप यादव ने कहा था कि राजनीति में कोई दुश्मन नहीं होता ये बात सभी जानते हैं.

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तारीफ करने वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह को आज उस वक्त जबर्दस्त झटका लगा है, जब बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल व राजद नेता तेजस्वी यादव ने दो टूक कह दिया कि अनंत सिंह जैसे 'बैड एलिमेंट' के लिए महागठबंधन में कोई जगह नहीं है. 

उन्होंने साफ कहा कि किसी के कुछ बोलने का फर्क नहीं है, अनंत सिंह जैसे लोगों की विचारधारा के लिए हमारे यहां कोई जगह नहीं है. माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव और बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी को सख्त संदेश दिया है. यहां बता दें कि गुरुवार को बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद नेता तेजप्रताप यादव ने कहा था कि विधायक अनंत सिंह अगर महागठबन्धन में आना चाहें तो वो आ सकते हैं, राजद उनका स्वागत करेगी. तेजप्रताप यादव ने कहा था कि राजनीति में कोई दुश्मन नहीं होता ये बात सभी जानते हैं. इसी तरह की बात पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कही थी. 

उन्होंने साफ किया था कि वे बाहुबली विधायक अनंत सिंह की उस अमर्यादित टिप्पणी को भूलने को तैयार हैं अनंत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी. हालांकि, इसके बाद उनके खिलाफ एससी-एसटी धारा में मामला दर्ज किया गया था. 

उल्लेखनीय है कि अनंत सिंह ने गुरुवार को ही लालू यादव को बिहार का सबसे बडा जनाधार वाला नेता बताया था. उन्होंने बीते दिनों कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह से भी मुलाकात की थी. अनंत सिंह ने इच्छा जाहिर की थी कि अगर उन्हें महागठबंधन में शामिल होने का मौका मिलेगा तो वे जरूर शामिल होंगे. 

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के करीबी रहे निर्दलीय विधायक अनंत सिंह मुंगेर लोकसभा चुनाव से लड़ना चाहते हैं. लेकिन वहां से मुख्यमंत्री के करीबी ललन सिंह की दावेदारी है. वहीं, अनंत सिंह के बारे में अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किसी पार्टी की टिकट पर या निर्दलीय ही वह चुनाव लड़ेंगे. 

अनंत सिंह ने कहा है कि कांग्रेस या महागठबंधन की कोई और पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह उसे खुशी से स्वीकार करेंगे. कांग्रेस ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है. अनंत सिंह के कांग्रेस से चुनाव लड़ने की अटकलों पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी एक आदमी की पार्टी नहीं है. यहां कोई भी काम प्रोसेस से होता है. जिसको कांग्रेस में आना है पहले पार्टी में शामिल हों, फिर कोई बात होगी. मदन मोहन झा ने कहा कि जहां तक टिकट का सवाल है, इसका फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही तय करता है. बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा कि अनंत सिंह आने वाले समय में क्या रुख अपनाते हैं?

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप