लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना पर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना, आधी-अधूरी जानकारी देने का लगाया आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: April 24, 2021 15:42 IST

बिहार में कोरोना से उपजे हालत को लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आधी-अधूरी जानकारी देने का भी आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईजीआईएमएस में भर्ती कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर नीतीश कुमार ने की थी घोषणानीतीश कुमार ने कहा था कि आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगीतेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस घोषणा को लेकर उन्हीं पर आधी जानकारी देने का आरोप लगाया है

पटना: बिहार में एक ओर जहां कोरोना संक्रमण से लोगों की जान सांसत में है, तो दूसरी ओर विपक्ष की ओर से सियासत भी जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि आईजीआईएमएस में भर्ती कोरोना मरीजों के इलाज का सारा खर्च सरकार वहन करेगी. 

मुख्यमंत्री के इस घोषणा के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को घेरा है. उन्होंने कहा है कि सरकार की तरफ से इलाज की मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई है, लिहाजा लोग बिना इलाज के मर रहे हैं. अस्पतालों में बेड नहीं है, बेड है तो ऑक्सीजन नहीं और अगर बेड और ऑक्सीजन मिल गया तो दवाईयां नहीं. बेबस मरीज मर रहे और सरकार बड़ी-बड़ी बातें कर रही है. 

तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी, अधूरी जानकारी मत परोसिये. यह भी बताइए कि मात्र 100 बेड यानि केवल 100 मरीजों के लिए ही यह कथित सुविधा उपलब्ध है. अगर संभव है तो संपूर्ण जानकारी के साथ लिखित आदेश की कॉपी भी सार्वजनिक की जाए ताकि लोगों को सूचना ग्रहण करने में किसी प्रकार की कोई भी असुविधा ना हो. 

उन्होंने ट्विटर के जरिये स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए हमला बोला है. यहां बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान(आईजीआईएमएस) पटना में सभी कोरोना मरीजों का इलाज मुफ़्त में किया जाएगा. चिकित्सीय सेवाओं एवं दवाओं पर हुए खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी.

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार में कोरोनाकोरोना वायरसनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो