लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर लगाया जासूसी करने का आरोप, कही ये बात

By एस पी सिन्हा | Updated: September 15, 2024 15:22 IST

बिहार में कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को झंझारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जासूसी करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद की बैठक या पार्टी के अंदरूनी कार्यक्रम में अपने अधिकारियों को भेजकर उनसे जासूसी करवाते हैं।तेजस्वी यादव ने इस बात का खुलासा करते कहा कि उन्होंने बैठक में दो लोगों को पकड़ा भी, जिन्होंने अपना कार्ड भी दिखाया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डरे हुए हैं, इसलिए वो ऐसे काम कर रहे हैं।

पटना: बिहार में कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को झंझारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जासूसी करने का आरोप लगाया। जिला अतिथि गृह में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद की बैठक या पार्टी के अंदरूनी कार्यक्रम में अपने अधिकारियों को भेजकर उनसे जासूसी करवाते हैं। 

तेजस्वी यादव ने इस बात का खुलासा करते कहा कि उन्होंने बैठक में दो लोगों को पकड़ा भी, जिन्होंने अपना कार्ड भी दिखाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डरे हुए हैं, इसलिए वो ऐसे काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी की जब अंदरूनी बैठक होती है तो पत्रकार लोग आते हैं। फोटो लेते हैं फिर वो वहां से चले जाते हैं। हमारी बैठक में भी कुछ लोग आए थे, हम लोगों को लगा पत्रकार हैं, पार्टी की अंदरूनी बैठक थी। 

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन कुछ लोग हिलने का नाम नहीं ले रहे थे। बाद में पता चला कि वो लोग स्पेशल ब्रांच और सीआईडी के लोग थे। उन लोगों ने अपना कार्ड भी दिखाया था। तेजस्वी ने कहा कि इतना ही नजर अगर बिहार के अपराधियों पर रख लेते मुख्यमंत्री जी तो बिहार का लॉ एंड ऑर्डर सुधर जाता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो गया है। 

यादव ने कहा कि गृह मंत्रालय उनके पास है, कहीं भी कुछ भी घटना होती है, मुख्यमंत्री जी कभी नहीं जाते हैं। कभी भी नहीं पहुंचते। पुल पुलिया जितना भी गिरा है, ये सब उसी के भेंट है। नीट पेपर वाले में जदयू के लोग, शराब में जदयू के अध्यक्ष, जुआ वाले में जदयू के अध्यक्ष पकड़े जाते हैं। ये सब पैसा वहीं से आ रहा है, जिसका विज्ञापन छापा जा रहा है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की जनता देखी ही है, बिहार की जनता भी देख रही है कि क्या खेल बिहार में चल रहा है। हम लोग पूरी तरीके से जनता के लिए समर्पित हैं, पटना में अपराध के खिलाफ आज राजभवन मार्च हो रहा है। हमलोग जनता की समस्याओं को उठाने का काम कर रहे हैं, उम्मीद है सरकार इस मामले में संज्ञान में लें, और कुछ कंट्रोल करे। 

तेजस्वी ने कहा कि जब से भाजपा सरकार में आई है ऐसा लग रहा है कि बिहार को पूरी तरह छोड़ दिया गया है। दो-दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं, लेकिन दोनों उपमुख्यमंत्री का एक भी काम नहीं किया। हम जब उपमुख्यमंत्री थे जो एमओयू साइन हुआ, इन्वेस्टर मीट हुआ। लेकिन ये लोग को देखिए इन्वेस्टर मीट हुआ तो एक उपमुख्यमंत्री गए ही नहीं, एमओयू साइन ही नहीं हुआ। बिहार को लेकर कोई गंभीरता ही नहीं है। 

वहीं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि संजय झा को कौन जानता है? जो चुनाव नहीं लड़ा, उनको जमीनी हकीकत से क्या लेना है?

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए