लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी, तेजप्रताप के नामांकन को रद्द करने के लिए जदयू के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

By भाषा | Updated: November 3, 2020 21:56 IST

Open in App

पटना, तीन नवंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के एक प्रतिनिधिमंडल ने विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव का नामांकन रद्द किए जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मंगलवार को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में जदयू प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया है कि राघोपुर एवं हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से क्रमशः उम्मीदवार तेजस्वी यादव व तेजप्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दिए गए हलफनामे में अपनी संपत्ति को छिपाया है। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बिहार से माँग किया गया कि तेजस्वी एवं तेजप्रताप द्वार दिए गए गलत हलफनामे की जाँच की जाए एवं लोक प्रतिनिधित्व कानून की धारा-123 (2) के तहत कार्रवाई की जाए।

प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि दिए गए ज्ञापन को भारत सरकार के मुख्य चुनाव आयुक्त को सक्षम कार्रवाई के लिए तुरंत प्रेषित किया जाएगा।

मीडिया कर्मियों से बात करते हुए नीरज ने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी एवं तेजप्रताप के द्वारा चुनावी हलफनामे में संपत्ति विवरणी को छुपाया गया है।

प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी अनिल हेगड़े, राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खां, राष्ट्रीय सचिव संजय वर्मा, प्रदेश महासचिव नवीन कुमार आर्य व सुढेली मेहता तथा प्रवक्ता अरविंद निषाद शामिल थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी