लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप यादव चावल और अगरबत्ती के बाद शुरू करने वाले हैं नया बिजनेस, जानें नए वेंचर के बारे में सबकुछ

By एस पी सिन्हा | Updated: February 7, 2022 18:13 IST

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे विधायक तेजप्रताप यादव अब राजनीति के साथ-साथ व्यवसाय में भी कदम बढ़ाने लगे हैं। उन्होंने अगरबत्ती का व्यवसाय में हाथ आजमाने के साथ अब चावल बेचना शुरू किया है।

Open in App

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे विधायक तेजप्रताप यादव अब राजनीति के साथ-साथ व्यवसाय में भी कदम बढ़ाने लगे हैं। उन्होंने अगरबत्ती का व्यवसाय में हाथ आजमाने के साथ अब चावल बेचना शुरू किया है। इसके साथ ही उन्होंने रेस्टोरेंट के काम में भी हाथ आजमाने का निर्णय लिया है। तेजप्रताप 'लालू की रसोई' के नाम से शहरों में चेन सिस्टम के आधार पर कई रेस्टोरेंट की शुरूआत करने का निर्णय लिया है। इसका पहला कदम आर्थिक राजधानी मुंबई में रखा जाना है।

तेजप्रताप ने कहा कि रेस्टोरेंट की शुरुआत मायानगरी मुंबई से शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसमें ग्राहकों को गांव की याद दिलाएगा। इसका खाना स्वादिष्ट और लजीज होगा। रेस्टेरेंट के अंदर का इंटीरियर डिजाइन पूरी तरह से ग्रामीण माहौल वाला होगा। बैलगाड़ी, गाय, खटिया, पुआल, जैसे सामग्रियों से इसे गांव का लुक दिया जाएगा। यह लुक लोगों को सुकून के साथ ही घर जैसे माहौल का अनुभव कराएगा। कोई व्यक्ति जब शाम को यहां आएगा तो उसे अपने गांव की याद आएगी। खाने में देसी फ्लेवर भी मिलेगा। 

उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में बरामदे और दलान का भी कॉन्सेप्ट होगा। जहां लोगों के बैठने के लिए चौकी और खटिया लगाई जाएगी। पारंपरिक लोटा और ग्लास में पानी और जूस परोसा जाएगा। खाना बर्तनों की जगह पत्तलों में दिया जाएगा। सबकुछ ऑर्गेनिक और घर में बना हुआ भोजन होगा। काम करने वाले कारीगर पूरी तरह से एक्सपर्ट होंगे। तेजप्रताप ने कहा कि उनके रेस्टोरेंट में साउथ और नार्थ के अलावा वेज और नॉनवेज खाने का पूरा कलेक्शन मिलेगा। 

देसी फ्लेवर मस्ट होगा। उनका कहना है कि खाने वाले बिजनेस में नुकसान कम होता है। सभी शहरों में लालू की रसोई की फ्रेंचाइजी दी जाएगी। ऐसे में कोई भी व्यक्ति इसकी फ्रेंचाइजी लेकर रेस्टोरेंट खोल सकता है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया लेवल पर 'लालू की रसोई' नाम से फ्रेंचाइजी बांटने वाले हैं। यहां बता दें कि तेजप्रताप ने इससे पहले 'एलआर' नाम से अगरबत्ती लॉन्च की थी। 'एलआर' मतलब लालू-राबड़ी के नाम के पहले अक्षर। इसके बाद हाल ही में उन्होंने एलआर एंड मल्टीग्रेन नाम से चावल का बिजनेस शुरू किया है। उन्होंने वादा किया है कि वो बिहार के किसानों से चावल लेकर उसे बाजार में बेचेंगे।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवमुंबईलालू प्रसाद यादवआरजेडीराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण