लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप के तलाक की अर्जी पर कोर्ट ने ऐश्वर्या राय को भेजा नोटिस, अब रखेंगी वह अपना पक्ष

By एस पी सिन्हा | Updated: December 4, 2018 15:16 IST

सूत्रों के अनुसार तेज प्रताप को सरकारी आवास एक-दो सप्‍ताह के अंदर मिल जाने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि नया आवास मिलने के बाद तेज प्रताप पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ कर अपने नए सरकारी आवास में प्रवेश कर सकते हैं। 

Open in App

तेज प्रताप के तलाक की अर्जी पर पत्नी ऐश्वर्या को अपना पक्ष रखने के लिए पटना के फैमिली कोर्ट ने नोटिस भेजा है। कोर्ट ने 8 जनवरी को सुनवाई की तारीख तय की है। तेज प्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने बताया की ऐश्वर्या को अपना पक्ष रखने के लिए प्रधान न्यायाधीश उमाशंकर द्विवेदी की कोर्ट ने नोटिस भेजा है। उन्होंने बताया कि हमें उम्मीद है वो कोर्ट आकर अपना पक्ष रखेंगी।

बता दें कि इससे पहले, तेज प्रताप के वकील के अनुरोध पर 29 नवंबर को अपराह्न तीन बजे पटना सिविल कोर्ट स्थित परिवार न्यायालय परिसर के एक बंद कमरे में सुनवाई हुई थी, जो करीब 15 मिनट चली। इस दौरान तेज प्रताप भी कोर्ट परिसर में मौजूद रहे। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि तेप प्रताप अबतक अपनी मां राबड़ी देवी के आवास पर ही रह रहे थे और अपने तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद वो घर नहीं जा रहे हैं। 

सूत्रों के अनुसार तेज प्रताप को सरकारी आवास एक-दो सप्‍ताह के अंदर मिल जाने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि नया आवास मिलने के बाद तेज प्रताप पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ कर अपने नए सरकारी आवास में प्रवेश कर सकते हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक की हैसियत से तेज प्रताप ने हार्डिंग रोड स्थित दो नंबर आवास आवंटित कराने के लिए आवेदन दिया है। यह आवास अभी खाली है। लेकिन, आवास विभाग के प्रधान सचिव के विदेश दौरे पर चले जाने के कारण घर के आवंटन में कुछ दिन का समय लग सकता है। 

यहां बता दें कि बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से इसी साल 12 मई को तेज प्रताप की शादी हुई थी। वही नवंबर में अचानक से तेज प्रताप के रिश्ते तोड़ने के लिए दायर की गई तलाक की अर्जी ने लालू परिवार में मानो भूचाल ला दिया। 

तेज प्रताप को समझाने की उनके परिवार के लोगों ने काफी कोशिश भी की थी। हालांकि, तेज प्रताप ने अपने फैसले पर कायम रहते हुए कहा था कि वो घुट-घुटकर नहीं जी सकते। उनके और ऐश्वर्या के विचार नहीं मिलते। ऐसे में दोनों का अलग हो जाना ही सही होगा।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव