बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को तेजप्रताप यादव ने बताया भाजपाई, कहा-कभी भी सपना पूरा नहीं होगा

By एस पी सिन्हा | Published: February 16, 2023 07:25 PM2023-02-16T19:25:58+5:302023-02-16T19:27:24+5:30

हिंदुस्तान हर धर्म के लोग का देश है, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हम सब भाई-भाई हैं। सारे धर्मों के समावेश से भारत बना है।

Tej Pratap Yadav called Acharya Dhirendra Shastri Bageshwar Dham BJP man, said his dream will never be fulfilled | बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को तेजप्रताप यादव ने बताया भाजपाई, कहा-कभी भी सपना पूरा नहीं होगा

महागठबंधन की आगामी 25 फरवरी की रैली पर भाजपा के इस बयान पर कि कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Highlightsतेजप्रताप ने कहा कि यह सब भाजपा वाले लोग हैं। लोगों का दाल नहीं गलने वाली है। महागठबंधन की आगामी 25 फरवरी की रैली है।

पटनाः बिहार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को भाजपाई बताया है। राजद प्रदेश कार्यालय पहुंचे तेजप्रताप ने कहा कि बागेश्वर बाबा का जो सपना है वह पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हर धर्म के लोग का देश है, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हम सब भाई-भाई हैं। सारे धर्मों के समावेश से भारत बना है।

 

तेजप्रताप ने कहा कि यह सब भाजपा वाले लोग हैं। इन लोगों का दाल नहीं गलने वाली है। महागठबंधन की आगामी 25 फरवरी की रैली पर भाजपा के इस बयान पर कि कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसको लेकर उन्होंने कहा पता चल गया ना किसका राज है? काम का राज है, रोजगार का राज है।

तेजप्रताप ने कहा कि हम लोगों ने नियुक्ति पत्र दिया है। भाजपा का राज खत्म हो गया अब रोजगार का राज है। भाजपा के जंगलराज के आरोप पर उन्होंने कहा जंगलराज तो भाजपा बना रही है। केंद्र में जो भाजपा है वह जंगलराज बना रही है। हर जगह भाजपा हत्या करवा रही है। उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान पर कि अगर तेजस्वी मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो लालू राज एक बार फिर से बिहार में आ जाएगा।

इस पर तेजप्रताप ने कहा अभी महागठबंधन कर रहा है तो लालू राज ही है। नीतीश राज ही है। भाजपा को चश्मा लगा कर देखना होगा और वह चश्मा हम बनाने जा रहे हैं, क्योंकि बीजेपी पुरानी हो गई है और उसका आंख खराब हो गया है। अंधा हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनको अपने पिता लालू प्रसाद यादव से रोज बातचीत होती है।

Web Title: Tej Pratap Yadav called Acharya Dhirendra Shastri Bageshwar Dham BJP man, said his dream will never be fulfilled

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे