लाइव न्यूज़ :

पलट गए तेज प्रताप? युवती के साथ रिश्ते वाली फेसबुक पोस्ट पर लालू के बेटे ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2025 11:54 IST

Tej Pratap Relationship: फेसबुक पोस्ट में कहा गया था, ‘‘मैं तेज प्रताप यादव, और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है! हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं।

Open in App

Tej Pratap Relationship:  बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने शनिवार को दावा किया कि उनका फेसबुक पेज ‘हैक’ कर लिया गया था। उन्होंने यह दावा सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट वायरल होने के कुछ घंटों बाद किया गया जिसमें कहा गया था कि वह एक युवती के साथ ‘रिश्ते’ में’ हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे की उक्त विवादित फेसबुक पोस्ट अब हटा दी गई है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरे तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालो को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें...।’’ फेसबुक पोस्ट में कहा गया था, ‘‘मैं तेज प्रताप यादव, और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है! हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हमलोग पिछले 12 सालों से रिश्ते में हैं।’’

हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों को यह बात पसंद नहीं आई और कई लोगों ने तेज प्रताप (37) पर उनकी शादी को लेकर तंज कसा, जो 2018 में काफी धूमधाम से हुई थी। तेज प्रताप ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या से शादी की थी।

हालांकि, कुछ ही महीनों के भीतर ऐश्वर्या ने यह आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया कि उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। इसके बाद, ऐश्वर्या के पिता एवं पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने राजद छोड़ दी और अपनी बेटी की लड़ाई ‘‘राजनीतिक और कानूनी रूप से’’ लड़ने का संकल्प लिया।

दंपति की तलाक याचिका यहां परिवार अदालत में लंबित है। तब से दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि तेज प्रताप ने ‘हैक’ किए गए फेसबुक पेज और पोस्ट के बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है या नहीं।

फिर भी, उन्होंने अपने समर्थकों और अनुयायियों से सतर्क रहने और ‘‘किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने’’ का आग्रह किया।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारलालू प्रसाद यादवरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?