उत्तराखंड: टिहरी में खाई में गिरी स्कूली बस, 9 बच्चों की मौत, बद्रीनाथ हाईवे पर दूसरी घटना में 5 यात्रियों की मौत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 6, 2019 10:17 AM2019-08-06T10:17:48+5:302019-08-06T10:17:48+5:30
उत्तराखंड़ में बच्चों से भरी एक स्कूल बस के खाई में गिरने की खबर है। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच चुका है...
उत्तराखंड़ के टिहरी गढ़वाल में बच्चों से भरी एक स्कूल बस खाई में गिर गई। बस में सवार 18 बच्चों में 9 की मौत हो गई। आपदा निवारण और प्रबंधन केंद्र बचाव कार्य में लगा हुआ है।
एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई है। घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
Uttarakhand: 7 feared dead after a school bus, carrying 18 children, rolled down a gorge in Kangsali of Tehri Garhwal today. The injured are being taken to a hospital. pic.twitter.com/Gx3HsKsTLl
— ANI (@ANI) August 6, 2019
बोल्डर गिरने से 5 यात्रियों की मौत
एक दूसरी घटना बद्रीनाथ हाईवे पर घटित हुई। इस घटना में लामबगड़ स्लाइड जोन में एक बस पर बोल्डर गिरने से 5 यात्रियों की मौत हो गई। कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। बचाव कार्य जारी है।