हरियाणा में नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से कई बार दुष्कर्म, गर्भवती हुई

By भाषा | Published: April 15, 2021 09:12 PM2021-04-15T21:12:21+5:302021-04-15T21:12:21+5:30

Teenage girl misbehaved, fed while intoxicated, gets pregnant in Haryana | हरियाणा में नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से कई बार दुष्कर्म, गर्भवती हुई

हरियाणा में नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी से कई बार दुष्कर्म, गर्भवती हुई

यमुनानगर (हरियाणा), 15 अप्रैल यहां 13 साल की एक लड़की को कथित तौर पर नशीला पदार्थ का सेवन कराके उसके साथ कई बार दुष्कर्म किये जाने का मामला आया जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गयी। इस मामले में बृहस्पतिवार को यहां दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले की मुख्य आरोपी पीड़ित किशोरी के पड़ोसी में ही रहती है। आरोपी महिला को मादक पदार्थों के सेवन की लत थी और वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिहाज से पैसे कमाने के लिए कथित तौर पर किशोरी का इस्तेमाल करती थी।

पुलिस ने बताया कि महिला, उसके पति और एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी गिरफ्तार महिला ही दंपती को किराये पर अपना कमरा देती थी जहां कथित रूप से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया जाता था।

लड़की ने कुछ दिन पहले पेट में दर्द की शिकायत की और जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसे छह माह का गर्भ होने का पता चला। जब लड़की ने यौन उत्पीड़न की पूरी कहानी सुनाई तो पुलिस को जानकारी दी गयी।

लड़की ने पुलिस को बताया कि जब उसके माता-पिता घर के बाहर होते थे तो प्रमुख आरोपी महिला उसे अपने साथ ले जाती थी। उसके बाद उसे नशीले पदार्थ का सेवन कराया जाता था और दूसरी महिला के घर पर अलग-अलग लोग उसके साथ दुष्कर्म करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teenage girl misbehaved, fed while intoxicated, gets pregnant in Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे