किशोरी छात्रा अपने घर के पास मृत मिली

By भाषा | Published: February 20, 2021 05:18 PM2021-02-20T17:18:24+5:302021-02-20T17:18:24+5:30

Teenage girl found dead near her home | किशोरी छात्रा अपने घर के पास मृत मिली

किशोरी छात्रा अपने घर के पास मृत मिली

इडुक्की (केरल), 20 फरवरी केरल के इडुक्की जिले में शुक्रवार को सुबह स्कूल गई 17 साल की एक किशोरी देर रात पल्लीवासल में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पायी गई। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि 12वीं की छात्रा का शव उसके घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर खून से लथपथ मिला।

पुलिस ने बताया कि वह शुक्रवार को सुबह अपनी स्कूल की वर्दी में घर से निकली थी, लेकिन सामान्य समय पर घर नहीं लौटी जिसके बाद उसके माता-पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत की।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे आखिरी बार एक ऑटोरिक्शा चालक द्वारा देखा गया था। उनके कथन के अनुसार, उस समय उसका एक रिश्तेदार भी उसके साथ था। उसका फोन बंद आ रहा है और अब उसका पता नहीं चल पा रहा है।’’

अधिकारी ने कहा कि किशोरी की मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teenage girl found dead near her home

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे