लाइव न्यूज़ :

तेजिंदर बग्गा को दिल्ली पुलिस को सौंपा गया, बीजेपी नेता को लेकर थानेसर से रवाना हुई दिल्ली पुलिस

By रुस्तम राणा | Updated: May 6, 2022 15:35 IST

दिल्ली पुलिस बीजेपी नेता को हरियाणा के थानेसर से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देतेजिंदर बग्गा को हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सौंपापंजाब पुलिस ने शुक्रवार को बग्गा को उनके दिल्ली आवास से किया था गिरफ्तार

नई दिल्ली: बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को हरियाणा पुलिस के द्वारा अब दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस बीजेपी नेता को हरियाणा के थानेसर से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस बग्गा को मोहाली लेकर जा रही थी। जहां उन्हें आज अदालत में पेश किया जाता। लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें थानेसर में ही रोक दिया था।

पंजाब पुलिस के द्वारा बीजेपी नेता की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी आम आदमी पार्टी, सीएम केजरीवाल और पंजाब पुलिस पर हमलावर दिखी। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं इस बीच तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया। आम आदमी पार्टी जहां इसे कानूनी कार्रवाई कह रही है तो वहीं बीजेपी इसे अपने नेता की किडनैपिंग बता रही है। इतना ही नहीं बग्गा के पिता ने पंजाब पुलिस पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने उनके साथ मारपीट भी की है।

क्यों हुई थी बग्गा की गिरफ्तारी?

दरअसल, आरोप के मुताबिक बग्गा की गिरफ्तारी पंजाब पुलिस के द्वारा इसलिए हुई, क्योंकि उन्होंने सीएम केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट कर उनकी आलोचना की थी। उन पर भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में उनके खिलाफ पिछले माह केस दर्ज हुआ था।

 

आम आदमी पार्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस का गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल करते हुए तेजिंदर बग्गा को बचाया है। आप की ओर से कहा गया कि यह प्रक्रिया बीजेपी की गुंडई और उसकी दबंगई को दर्शाती है। पार्टी ने कहा, पंजाब पुलिस ने बीजेपी नेता की गिरफ्तारी के लिए पूर्ण रूप से कानूनी प्रक्रिया का इस्तेमाल किया।

टॅग्स :तेजिंदर पाल सिंह बग्गाPunjab Policeदिल्ली पुलिसdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप