लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्रों को देखने की इच्छा जाहिर करने के बाद शिक्षिका की मौत

By भाषा | Updated: October 29, 2021 15:28 IST

Open in App

कासरगोड (केरल), 29 अक्टूबर केरल के कासरगोड जिले के कल्लर में एक निजी स्कूल की शिक्षिका को, अपने फोन पर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाते समय बेचैनी हुई और वह बेहोश हो गईं तथा कुछ ही मिनट बाद उनका निधन हो गया।

परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की रात गणित पढ़ा रही शिक्षिका ने कुछ ही देर पहले अपने छात्रों को देखने की इच्छा जाहिर की थी।

अडोटुकया स्थित गवर्नमेंट वेलफेयर लोअर प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका माधवी सी तीसरी कक्षा के छात्रों को गणित पढ़ा रही थीं लेकिन बेचैनी के बाद उन्हें क्लास खत्म करनी पड़ी। शिक्षिका के मोबाइल फोन में ऑनलाइन क्लास की रिकॉर्डिंग अब उनके रिश्तेदारों और छात्रों के लिए एक दर्दनाक याद बन गई है।

पढ़ाते समय अचानक माधवी को बेचैनी और सांस लेने में कठिनाई हुयी, और फिर खांसी आने लगी। रिकॉर्डिंग में शिक्षिका को छात्रों से यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि अगले सप्ताह स्कूल फिर से खुल जाएंगे और वह सभी छात्रों को देखना चाहती हैं।

माधवी ने छात्रों को होमवर्क देकर अचानक क्लास खत्म कर दी। कुछ देर बाद घर आए एक रिश्तेदार ने माधवी को बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ा देखा। वह शिक्षिका को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने माधवी को मृत घोषित कर दिया । परिजनों ने बताया कि शिक्षिका की आकस्मिक मौत का कारण उच्च रक्तचाप हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो