लाइव न्यूज़ :

Bulldozer Baba Tattoo: Varanasi में हर तरफ छाई 'बुलडोजर बाबा' के टैटू की धूम, BJP की जीत के बाद अचानक बढ़ गई मांग; हाथों में गुदवा कर अस्सी घाट पर घूमते दिख रहे हैं लोग

By आजाद खान | Updated: March 14, 2022 15:33 IST

Bulldozer Baba Tattoo: यूपी चुनाव प्रचार के दौरान सपा प्रमुख द्वारा इस्तेमाल किए गए 'बुलडोजर बाबा' नाम काफी फेमस हो गया है। लोग अब इसके टैटू तक अपने हाथों में गुदवा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में भाजपा के जीत के बाद लोगों में 'बुलडोजर' का क्रेज बढ़ने लगा है। वे अब इस नाम से अपने हाथों में टैटू भी गुदवा रहे हैं। वाराणसी के अस्सी घाट पर कई लोगों के हाथों में 'बुलडोजर बाबा' वाले टैटू दिखाई दिए हैं।

Bulldozer Baba Tattoo: यूपी के चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है। इस बीच वे तरह-तरह से अपने खुशी का इजहार भी कर रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग अपने हाथों में टैटू गुदवा रहे हैं। भाजपा के जीत के बाद लोगों में 'बुलडोजर' शब्द भी काफी चर्चा में आया है और वे अब 'बुलडोजर' के टैटू अपने हाथों में भी गुदवा रहे है। वाराणसी में लोगों ने अपने हाथों पर 'बुलडोजर' वाले टैटू लगवाए हैं और यह काफी लोगों में देखने को मिला है। 

अचानक बढ़ी 'बुलडोजर' वाले टैटू की मांग

वाराणसी के एक टैटू दुकान के मुताबिक, शहर में 'बुलडोजर' वाले टैटू की मांग खूब बढ़ी है। वाराणसी के अस्सी घाट पर मौजूद एक टैटू दुकान ने बताया कि यहां के लोगों में 'बुलडोजर' काफी फेमस हो रहा है। लोग अपने हाथों में केवल 'बुलडोजर' ही बल्कि 'बुलडोजर बाबा' वाले टैटू भी लगवा रहे हैं और इसकी भी कुछ दिनों में डिमांड खूब बढ़ी है। अस्सी घाट के आस-पास कई लोगों को यह 'बुलडोजर बाबा' वाले टैटू लगाए देखा गया है। 

अचानक क्यों इतना फेमस हुआ 'बुलडोजर बाबा' वाले टैटू

आपको बता दें कि चुवान प्रचार के दौरान भाजपा और सपा दोनों पार्टियों ने बुलडोजर शब्द को खूब इस्तेमाल किया है। भाजपा के राज में यूपी के अपराधियों और माफियाओं की अवैध संपत्ति व निर्माण को गिराना का काम किया गया था। इसके लिए योगी सरकार ने बुलडोजर का इस्तेमाल किया था। तब से ही यह बुलडोजर शब्द चर्चा में आया और चुनाव में भी इसका खूब इस्तेमाल हुआ है। 

कैसे पड़ा सीएम योगी का नाम 'बुलडोजर बाबा'

यूपी चुनाव प्रचार के दौरान 'बुलडोजर बाबा' शब्द को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि एक अंग्रेजी अखबार ने सीएम योगी को 'बुलडोजर बाबा' कहा है। यह नाम उन्होंने नहीं बल्कि उस अखबार ने रखा है। अखबार का हवााल देते हुए सपा प्रमुख ने अपने चुनाव प्रचार में इसका खूब इस्तेमाल किया है। यह नाम देखते ही देखते काफी फेमस हो गया और सीएम योगी को लोग अब इस नाम से बुलाने लगे। यही कारण है कि भाजपा के राज्य में जीत के बाद 'बुलडोजर बाबा' का फी फेमस हो गया है जिसके कारण लोग अब इस नाम से टैटू भी बनवा रहे हैं।  

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाववाराणसीयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां