मेरे लिए एक महान शिक्षक थे तरूण गोगोई: राहुल

By भाषा | Published: November 23, 2020 07:06 PM2020-11-23T19:06:11+5:302020-11-23T19:06:11+5:30

Tarun Gogoi was a great teacher for me: Rahul | मेरे लिए एक महान शिक्षक थे तरूण गोगोई: राहुल

मेरे लिए एक महान शिक्षक थे तरूण गोगोई: राहुल

नयी दिल्ली, 23 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के निधन पर दुख प्रकट करते हुए सोमवार को कहा कि गोगोई उनके लिए महान शिक्षक थे और उनका पूरा जीवन असम के लोगों को एकसाथ लाने में समर्पित रहा।

उन्होंने गोगोई के पुत्र गौरव गोगोई और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री तरूण गोगोई एक सच्चे कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने अपना जीवन असम में सभी लोगों और समुदायों को साथ लाने के लिए समर्पित कर दिया। मेरे लिए वह एक महान और विद्वान शिक्षक थे। मैंने उन्हें बहुत गहराई से प्रेम और सम्मान दिया। उनकी कमी मुझे महसूस होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गौरव और उनके परिवार के प्रति स्नेह और संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

तरूण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया। वह 84 साल के थे। कुछ सप्ताह पहले वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tarun Gogoi was a great teacher for me: Rahul

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे