लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: 'मुझे मंत्री बनाने की मांग कर पार्टी नेतृत्व को शर्मिंदा न करें', CM स्टालिन के बेटे उदयनिधि की पदाधिकारियों से अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2022 18:57 IST

सोमवार को एक बयान में तिरुचिरापल्ली, डिंडीगुल और तंजावुर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठकों का जिक्र करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि उन्हें ऐसे प्रस्तावों के बारे में पता चला है जो पार्टी आलाकमान को भेजे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देचेपॉक-ट्रिप्लिकेन से विधायक उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी और आलाकमान को सबसे अच्छा पता है कि कब और क्या निर्णय लेना है।तिरुचिरापल्ली, डिंडीगुल और तंजावुर में पार्टी पदाधिकारियों ने उदयनिधि को मंत्री बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था।

चेन्नई: चेपॉक-ट्रिप्लिकेन से विधायक और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सोमवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के पदाधिकारियों से कहा कि वे उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री बनाने के लिए प्रस्ताव पारित करके पार्टी आलाकमान को शर्मिंदा न करें।

सोमवार को एक बयान में तिरुचिरापल्ली, डिंडीगुल और तंजावुर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठकों का जिक्र करते हुए उदयनिधि ने कहा कि उन्हें ऐसे प्रस्तावों के बारे में पता चला है जो पार्टी आलाकमान को भेजे गए थे।

उन्होंने कहा कि वह हमेशा उनके विश्वास और प्यार के ऋणी रहेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि पार्टी और आलाकमान को सबसे अच्छा पता है कि कब और क्या निर्णय लेना है।

उदयनिधि ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें दिए गए अवसर के आधार पर, वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक विधायक के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं और पार्टी के युवा विंग के सचिव के रूप में राज्यभर का दौरा कर रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। 

उदयनिधि ने कहा कि वह अब पार्टी को युवाओं के करीब लाने के लिए कई अन्य पहलों को लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मुझे मंत्री बनाने और पार्टी को शर्मसार करने के लिए कोई और प्रस्ताव पारित न करें।

उन्होंने अपनी पार्टी के लोगों से पार्टी अध्यक्ष एमके स्टालिन के आदेश के अनुसार पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करें और पार्टी और सरकार को और अधिक गौरव दिलाएं।

टॅग्स :तमिलनाडुएमके स्टालिनडीएमकेउदयनिधि स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?