लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में वोटर्स को रिश्वत, SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब, अब तक 78.12 करोड़ नकद जब्त

By भाषा | Updated: April 17, 2019 05:57 IST

उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव में लोगों को बड़े पैमाने पर रिश्वत देने का आरोप लगाने वाली याचिका पर मंगलवार को चुनाव आयोग से जवाब मांगा।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव में लोगों को बड़े पैमाने पर रिश्वत देने का आरोप लगाने वाली याचिका पर मंगलवार को चुनाव आयोग से जवाब मांगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने याचिकाकर्ता के के रमेश को याचिका की एक प्रति चुनाव आयोग के वकील को देने को कहा ताकि वह जरूरी निर्देश प्राप्त कर सकें। पीठ ने कहा कि वह 22 अप्रैल को मामले की सुनवाई करेगी।

याचिकाकर्ता ने कहा कि मद्रास उच्च न्यायालय ने 26 मार्च को उनकी याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने टीवी, अखबार और रेडियो के जरिए लोगों को इस बात के प्रति जागरूक करने का अनुरोध किया था कि वोट के बदले पैसे देना और लेना दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग देश की 70 सीटों के साथ तमिलनाडु और पुडुचेरी की सभी 40 लोकसभा सीटों को खर्च के मामले में संवेदनशील घोषित कर चुका है।

याचिका में कहा गया है कि राज्य से 78.12 करोड़ रुपये नकद जब्त हुए हैं। याचिका में आरोप लगाया गया है कि 2009 में मदुरै और तिरुमंगलम में हुए उपचुनाव के दौरान सभी राजनीतिक पार्टियों ने खुल्लम-खुल्ला मतदाताओं को वोट के बदले नकद का भुगतान किया था। इसमें नकद के बदले वोट को नियंत्रण करने के लिए और प्रभावी निगरानी के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त उड़न दस्तों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की है। भाषा नोमान दिलीप दिलीप

टॅग्स :लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह