लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु ने न्यायालय से कर्नाटक को मेकेदातु परियोजना पर आगे बढ़ने से रोकने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 21:00 IST

Open in App

तमिलनाडु सरकार ने उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाई है कि वह कावेरी नदी पर मेकेदातु में प्रस्तावित जलाशय निर्माण पर आगे कोई भी कदम उठाने से कर्नाटक को रोके। तमिलनाडु सरकार ने अपनी याचिका में कहा कि कर्नाटक सरकार की मेकेदातु परियोजना जिसमें 9000 करोड़ रूपये से 400 मेगावॉट बिजली पैदा करने वाले ऊर्जा संयंत्र का निर्माण प्रस्तावित है, वह कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण के निर्णय का खुलेआम उल्लंघन है। याचिका में कहा गया कि न्यायाधिकरण के अंतिम फैसले का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तमिलनाडु में सिंचाई के लिए पानी प्रवाह का तरीका प्रभावित नहीं हो। इसमें कहा गया कि कर्नाटक राज्य ने अदालत के फैसले के विरोधाभासी और एकतरफा तरीके से केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) को मेकेदातु परियोजना की व्यवहार्यता अध्ययन रिपोर्ट भेज दी। इसमें कहा गया कि सीडब्ल्यूसी क्रियान्वयन एजेंसी है और उसे फैसले का सम्मान करना चाहिए लेकिन बजाए इसके वह प्रस्ताव को स्वीकार करने की दिशा में बढ़ी। याचिका में कहा गया, ‘‘कर्नाटक द्वारा प्रस्तावित निर्माण का जून से सितंबर के अहम महीनों में दैनिक और मासिक जल प्रवाह पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।’’ इसमें सीडब्ल्यूसी को निर्देश देने की मांग की गई कि वह कर्नाटक द्वारा प्रस्तावित मेकेदातु परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को अस्वीकार करे और लौटा दे। इसमें यह मांग भी की गई कि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय तथा उसकी एजेंसियों को परियोजना से संबंधित मंजूरियां देने से जुड़े किसी भी आवेदन को स्वीकार करने से रोका जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप