लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु नदी सभ्यता 3200 वर्ष पुरानी, विदेशों और अन्य राज्यों में भी करेंगे उत्खनन: स्टालिन

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:15 IST

Open in App

चेन्नई, नौ सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राज्य में 3,200 वर्ष पुरानी सभ्यता की ओर इशारा करने वाले एक अध्ययन को बृहस्पतिवार को विधानसभा में पेश करते हुए घोषणा की कि तमिल सांस्कृतिक जड़ों का पता लगाने के लिए राज्य पुरातत्व विभाग उचित अनुमति प्राप्त करने के बाद इंडोनेशिया जैसे देशों और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में उत्खन्न करेगा।

स्टालिन ने पुरातत्व विभाग द्वारा किये गए उत्खनन के प्रमुख निष्कर्षों को जारी करते हुए कहा कि दक्षिणी तमिलनाडु के शिवकलाई क्षेत्र में एक कलश के अंदर मिट्टी / भूसी के साथ मिले चावल को एएमएस (एक्सेलरेटर मास स्पेक्ट्रोमेट्री) कार्बन डेटिंग के लिए अमेरिका के फ्लोरिडा में मियामी स्थित बीटा एनलिटिकल लेबोरेटरी भेजा गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में, हमें जांच परिणाम मिले हैं, मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि चावल के नमूनों की तारीख 1,155 ईसा पूर्व की है और इसलिए, तमीरापारानी नदी सभ्यता (दक्षिणी तमिलनाडु में तिरुनेलवेली क्षेत्र) 3,200 वर्ष पुरानी है और यह वैज्ञानिक रूप से मान्य है।’’ इस दौरान विधानसभा सदस्यों ने मेजें थपथपाकर इसका स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ‘‘तमिल सांस्कृतिक जड़ों का पता लगाने के लिए तमिलनाडु का पुरातत्व विभाग, उपयुक्त प्राधिकारियों से अनुमति प्राप्त करने के बाद ‘‘भारतीय उपमहाद्वीप और विदेशों में अध्ययन / उत्खनन करेगा जहां तमिलों ने एक छाप छोड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी