लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के नए मामलों में कमी आने से तमिलनाडु को बीमारी के खात्मे की उम्मीद

By भाषा | Updated: April 19, 2020 14:41 IST

तमिलनाडु में स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसके पीछे की एक वजह सरकार द्वारा नयी दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे सभी करीब 1,500 लोगों की जांच करना बताया है। इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों जैसे कि चेन्नई में नगर निकाय निवासियों पर नजर रख रहा है, घर-घर जाकर नए मामलों का पता लगाया जा रहा है और इसके अलावा इलाकों को सील करने जैसे कदम उठाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे तमिलनाडु में पिछले हफ्ते के दौरान नए मामलों की संख्या में कमी आनी शुरू हो गई अब उसे आने वाले दिनों में संक्रमण के मामलों में गिरावट आने की उम्मीद है।

चेन्नई: देश में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में लिहाज से शीर्ष चार राज्यों में से एक तमिलनाडु में पिछले हफ्ते के दौरान नए मामलों की संख्या में कमी आनी शुरू हो गई और अब उसे आने वाले दिनों में संक्रमण के मामलों में गिरावट आने की उम्मीद है। अधिकारियों ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा अपनाए रुख को इसके पीछे की वजह बताया है।

राज्य में इस संक्रामक रोग से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री सी. विजय भास्कर ने शनिवार को कहा, ‘‘पिछले तीन दिनों में कोविड-19 के मामलों में कमी देखी गई है जो यह दिखाता है कि बीमारी पर प्रभावी रूप से निगरानी की हमारी कोशिशों, उचित एहतियाती कदम उठाने और नियंत्रण की योजनाओं के नतीजे मिलने शुरू हो गए हैं।’’

तमिलनाडु में स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसके पीछे की एक वजह सरकार द्वारा नयी दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे सभी करीब 1,500 लोगों की जांच करना बताया है। इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों जैसे कि चेन्नई में नगर निकाय निवासियों पर नजर रख रहा है, घर-घर जाकर नए मामलों का पता लगाया जा रहा है और इसके अलावा इलाकों को सील करने जैसे कदम उठाए गए हैं।

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विदेश और देश के अन्य हिस्सों की यात्रा करने वाले लोगों और उनके रिश्तेदारों की निगरानी की जा रही है। बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ने पर मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में महामारी के मामले कम होंगे और संभवत: नए मामले जल्द ही ‘‘शून्य’’ पर पहुंच सकते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए